लाइव न्यूज़ :

रिहायशी इमारत में 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या, क्षत-विक्षत शव बरामद, CCTV फुटेज के सहारे जांच शुरू

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 27, 2021 18:31 IST

मध्य मुंबई के कुर्ला में एक खाली रिहायशी इमारत में 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्दे13 मंजिला इमारत की छत पर महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था।लड़के एक वीडियो शूट करने के लिए इमारत की छत पर गए थे।शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

मुंबईः महानगरी मुंबई के कुर्ला इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक 20 वर्षीय युवती के साथ पहले बलात्कार और फिर हत्या की वारदात का पता चला हैं।

कुर्ला में काफी समय से खाली पड़ी इमारत में एक 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ था। पुलिस के मुताबिक युवती के शव सड़ना शुरू हो गया था, तब जा कर इसकी जानकारी आसपास रहने वाले लोगों को हुई।

कुर्ला में कई महीनों से खाली पड़ी इमारत से शव की बरामदगी के बाद पुलिस को संदेह है कि महिला का अपहरण कर यहां लाया गया था और हत्या को यहीं अंजाम दिया गया। इस मामले में अब तक लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं। कुर्ला पुलिस ने रेप और हत्या का मामला दर्ज कर आसपास लगे CCTV फुटेज के सहारे जांच शुरू कर दी है।

मुंबई पुलिस के डीसीपी  प्रणय अशोक ने कहा कि खबरों के मुताबिक युवती का शव कुर्ला इलाके के HDIL कंपाउंड में मिला था। शव परिसर में एक बंद इमारत की छत पर पाया गया। शव मिलने के बाद उसे राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया. जांच में पता चला कि लड़की के साथ बलात्कार हुआ था जिसके बाद हत्या उसकी हत्या कर दी गई। 

फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। इस बीच, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रणय अशोक ने कहा कि मामले की जांच के लिए पड़ोसी थानों से विशेष टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पीड़िता की पहचान की भी कोशिश कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपहत्यामुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली