लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में 8वीं की छात्रा से दरिंदगी, एनसीसी अधिकारी बना हैवान, घटना को दबाने की कोशिश भी की गई, 7 लोग गिरफ्तार

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 19, 2024 11:12 IST

पुलिस ने कहा कि 30 वर्षीय एनसीसी अधिकारी शिवरामन ने कथित तौर पर लड़की को बाहर बहला-फुसलाकर ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया। जब पीड़िता ने प्रिंसिपल सतीश कुमार को इस बारे में बताया तो उन्होंने उसे चुप रहने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं के साथ होने वाले अपराध के मामले रुक नहीं रहे। तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में एनसीसी अधिकारी बना हैवानलड़की को बाहर बहला-फुसलाकर ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया

नई दिल्ली: कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर के बाद से पूरे देश में इस घटना को लेकर गुस्सा है। लेकिन महिलाओं के साथ होने वाले अपराध के मामले रुक नहीं रहे। ताजा मामला तमिलनाडु से आया है। तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में एक एनसीसी अधिकारी द्वारा कक्षा 8 की छात्रा के साथ कथित बलात्कार को छिपाने की कोशिश करने के आरोप में रविवार को बरगुर पुलिस ने एक निजी स्कूल के कर्मचारी, प्रिंसिपल और पांच अन्य को गिरफ्तार किया।

यह घटना 8 अगस्त को 5 से 9 अगस्त तक आयोजित एनसीसी शिविर के दौरान हुई, जहां 13 वर्षीय लड़की ने 16 अन्य छात्रों के साथ भाग लिया था। सभी महिला प्रतिभागी स्कूल में रहीं और ऑडिटोरियम में सोईं। पुलिस ने कहा कि 30 वर्षीय एनसीसी अधिकारी शिवरामन ने कथित तौर पर लड़की को बाहर बहला-फुसलाकर ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया। जब पीड़िता ने प्रिंसिपल सतीश कुमार को इस बारे में बताया तो उन्होंने उसे चुप रहने के लिए कहा। शिविर समाप्त होने के बाद लड़की घर लौट आई।

टाइम्स नाऊ के अनुसार पुलिस जांच से पता चला है कि शिवरामन ने शिविर में अन्य लड़कियों का भी यौन उत्पीड़न किया था। शिवरामन, नाम तमिझार कच्ची (एनटीके) की युवा शाखा के लिए कृष्णगिरी पूर्व जिला सचिव के रूप में कार्यरत था। इस घटना के सामने आने के बाद  एनटीके प्रमुख सीमन ने उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया।  इस मामले में आगे की जांच जारी है।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के बाद पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। डॉक्टरों और नर्सों ने मृतक डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने घटना का स्वत: संज्ञान लिया है और सुनवाई 20 अगस्त को निर्धारित की गई है। 

कोलकाता के सरकारी आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार और फिर उसकी हत्या करने के विरोध में कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में सैकड़ों महिलाएं रविवार रात 'रिक्लेम द नाइट' अभियान दोहाराते हुए सड़कों पर उतरीं। 

टॅग्स :रेपTamil Naduक्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट