लाइव न्यूज़ :

कोझिकोडः मां इतनी निर्दयी कैसे हो गई, 11 दिन के नवजात को फेंका, जानें क्यों उठाया ये कदम...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2022 19:46 IST

पुलिस ने बताया कि 11 दिन का बच्चा प्रवासी श्रमिकों को बृहस्पतिवार की सुबह रामनट्टुकरा में एक राजमार्ग के किनारे उस समय मिला जब वे काम पर जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चे को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां बच्चा ठीक है।पुलिस ने पति से अलग हुई उसकी मां को हिरासत में ले लिया।किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

कोझिकोडःकेरल के कोझिकोड के पास रामनट्टुकरा में पुलिस ने 32 वर्षीय एक महिला को अपने नवजात शिशु को कथित तौर पर त्यागने के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने बताया कि 11 दिन का बच्चा प्रवासी श्रमिकों को बृहस्पतिवार की सुबह रामनट्टुकरा में एक राजमार्ग के किनारे उस समय मिला जब वे काम पर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि उनमें से एक ने बच्चे को उठा लिया और पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने बताया कि बच्चे को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां बच्चा ठीक है।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू करते हुए पुलिस ने पति से अलग हुई उसकी मां को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि महिला का एक अन्य व्यक्ति से संबंध है जिसके बच्चे को उसने जन्म दिया और उसे इस डर से छोड़ दिया था कि वह उसके लिए जिम्मेदारी बन जाएगा।

पुलिस ने कहा कि बच्चे के पिता का पता लगाने के लिए एक जांच शुरू की गई है और यह पाया गया कि वह इस समय एक खाड़ी देश में है। पुलिस ने कहा कि महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 317 और किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर