लाइव न्यूज़ :

Kota: पति की हत्या कर शव नाले में फेंका?, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सिर कुचला और मार डाला, 12 वर्षीय बेटी ने किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2024 22:12 IST

Kota: अधिकारियों ने बताया कि इस सिलसिले में हत्या का मामला दर्ज किया गया और धर्मराज की पत्नी गुड्डीबाई से पूछताछ की गई जो मामले में मुख्य संदिग्ध लग रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देपिता को एक फोन आया था और त्रिमूर्ति सर्किल आने के लिए कहा गया था।पीछे बैठे देखा, जिसकी पहचान 47 वर्षीय सत्यनारायण बैरवा के रूप में हुई। पुलिस ने सत्यनारायण से पूछताछ की जिसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया।

Kota: राजस्थान के कोटा में पति की हत्या करने और उसके शव को नाले में फेंकने के आरोप में 35 वर्षीय एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, अंता थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को पुलिस ने एक नाले से एक पुरुष का शव बरामद किया जिसका सिर कुचला हुआ था। व्यक्ति की पहचान बारां शहर के 40 वर्षीय मजदूर धर्मराज बैरवा के रूप में हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस सिलसिले में हत्या का मामला दर्ज किया गया और धर्मराज की पत्नी गुड्डीबाई से पूछताछ की गई जो मामले में मुख्य संदिग्ध लग रही थी।

बारां के पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी के अनुसार धर्मराज की 12 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि जिस दिन वह गायब हुआ था, उस दिन उसके पिता को एक फोन आया था और उन्हें त्रिमूर्ति सर्किल आने के लिए कहा गया था। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की तो उन्होंने धर्मराज को एक अन्य व्यक्ति के साथ पीछे बैठे देखा, जिसकी पहचान 47 वर्षीय सत्यनारायण बैरवा के रूप में हुई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सत्यनारायण से पूछताछ की जिसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सत्यनारायण ने खुलासा किया कि वह धर्मराज की पत्नी से प्रेम करता था, जो उसकी साली भी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने दावा किया कि धर्मराज शराबी था और नशे में धुत होकर अकसर गुड्डीबाई को पीटता था, इसलिए उसकी हत्या की साजिश रची।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली