लाइव न्यूज़ :

महिला कांस्टेबल का आरोप, बृंदावन में निलंबित पुलिस उपाधीक्षक विजय शंकर शर्मा और पूर्व ग्राम सरपंच बद्री आर्य ने बलात्कार किया

By भाषा | Updated: December 2, 2021 21:25 IST

दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 164 के तहत उसका बयान बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देसामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने जांच के बाद ‘क्लोजर रिपोर्ट’ दाखिल की थी।जांच शहर के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की जा रही है।

कोटाःराजस्थान पुलिस की एक महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बृंदावन में एक धर्मशाला में पिछले महीने राज्य के एक निलंबित पुलिस उपाधीक्षक और एक पूर्व ग्राम सरपंच ने उससे बलात्कार किया।

थाना प्रभारी महेंद्र मीणा ने बताया कि कांस्टेबल की शिकायत पर राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के निलंबित अधिकारी विजय शंकर शर्मा और बोरेखेड़ा थाना अंतर्गत इटावा पंचायत समिति की लुहवड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच बद्री आर्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

मीणा ने बताया कि मामले की जांच कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) भागवत सिंह हिंगड़ को सौंपी गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि महिला कांस्टेबल ने पहले भी शर्मा पर इटावा सर्कल अधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उससे छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल ने शर्मा के खिलाफ पूर्व में तीन मामले दर्ज कराए थे, जिसमें से एक में पुलिस ने जांच के बाद ‘क्लोजर रिपोर्ट’ दाखिल की थी।

एएसपी हिंगड़ ने बताया कि शर्मा और आर्य के खिलाफ पिछले शुक्रवार को दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच शहर के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की जा रही है। महिला कांस्टेबल का पहले ही चिकित्सकीय परीक्षण किया जा चुका है और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 164 के तहत उसका बयान बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानKota
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा