लाइव न्यूज़ :

कोटाः 62 वर्षीय बुजुर्ग की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या, जमीन विवाद का मामला, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 20, 2021 20:42 IST

मृतक के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने गांव के 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी बंटी मीणा समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पहचान कोटा जिले के कैथून थाना के अंतर्गत मोरपा गांव निवासी राजाराम मीणा के रूप में हुई है।पोस्टमार्टम के बाद उसका शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया।पुलिस राजाराम की हत्या में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

कोटाः राजस्थान के कोटा जिले के मोरपा गांव में जमीन विवाद को लेकर बुधवार सुबह कुछ लोगों ने 62 वर्षीय एक व्यक्ति की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने गांव के 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी बंटी मीणा समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान कोटा जिले के कैथून थाना के अंतर्गत मोरपा गांव निवासी राजाराम मीणा के रूप में हुई है।

इलाके के क्षेत्राधिकारी नेत्रपाल सिंह के मुताबिक बुधवार तड़के लाठियों से लैस करीब 10 लोग राजाराम मीणा के घर में घुस आए और उसे बुरी तरह से पीटकर वहां से फरार हो गए। राजाराम को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम के बाद उसका शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया।

पुलिस जांच से पता चला है कि राजाराम को लगभग आठ साल पहले प्रतिद्वंद्वी समूह के एक परिवार के सदस्य की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था और हाल ही में वह अपनी सजा की अवधि पूरी करने के बाद जेल से बाहर आया था। पुलिस राजाराम की हत्या में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!