लाइव न्यूज़ :

कोसीकलांः छेड़खानी का विरोध करने पर युवती पर ट्रक चालक ने छड़ से हमला किया और चलती गाड़ी से बाहर फेंका, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: August 8, 2022 14:04 IST

दवा कंपनी में कार्यरत आगरा निवासी युवती कोसीकलां में दवा पहुंचाकर दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजीजपुर गांव के समीप सवारी का इंतजार कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा से तमिलनाडु के लिए बाइक लेकर जा रहे एक कंटेनर चालक ने उसे लिफ्ट देकर बैठा लिया। छेड़खानी करने लगा। युवती के विरोध करने पर वह जबरदस्ती करने लगा। युवती ने मदद के लिए चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो कुछ लोग उसका पीछा करने लगे।

मथुराः मथुरा जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक द्वारा छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवती को छड़ से हमला कर चलती गाड़ी से बाहर फेंक देने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया कि घटना शनिवार रात की है, जब एक दवा कंपनी में कार्यरत आगरा निवासी युवती कोसीकलां में दवा पहुंचाकर दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजीजपुर गांव के समीप सवारी का इंतजार कर रही थी। तभी नोएडा से तमिलनाडु के लिए बाइक लेकर जा रहे एक कंटेनर चालक ने उसे लिफ्ट देकर बैठा लिया।

एसपी ने बताया कि कुछ ही देर बाद वह उससे छेड़खानी करने लगा। युवती के विरोध करने पर वह जबरदस्ती करने लगा। युवती ने मदद के लिए चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो कुछ लोग उसका पीछा करने लगे। यह देख चालक ने पहले तो उसके सिर में लोहे की रॉड का प्रहार कर उसे घायल कर दिया और फिर उसे चलते कंटेनर से ही बाहर फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि कंटेनर का पीछा कर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना देकर युवती को केडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को कंटेनर का नंबर देकर पकड़वा दिया। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

विवाद के बाद युवक को चलती ट्रेन से फेंका, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में मामूली विवाद को लेकर पैंट्री कर्मियों ने एक युवक को कथित तौर पर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवक को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जीआरपी के क्षेत्राधिकारी मोहम्‍मद नईम के मुताबिक, शनिवार को अपनी बहन के साथ राप्‍तीसागर एक्‍सप्रेस से सफर कर रहे रवि यादव (26) का पानी की बोतल खरीदने और पान मसाला थूकने को लेकर पैंट्री कर्मियों से विवाद हो गया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद यादव की बहन ललितपुर रेलवे स्‍टेशन पर उतर गई, मगर पैंट्री कर्मियों ने यादव को ट्रेन से नहीं उतरने दिया।

नईम के अनुसार, आरोप है कि पैंट्री कर्मियों ने यादव से मारपीट की और आउटर के पास उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। उन्होंने बताया कि आसपास मौजूद लोगों ने यादव को उठाकर जिला अस्‍पताल पहुंचाया। बाद में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हालांकि, यादव की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। नईम के मुताबिक, इस मामले में पैंट्री कर्मियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-323 (मारपीट), 325 (गंभीर चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी देना) के तहत मुकदमा दर्ज कर अमित नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की विस्‍तृत जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद