लाइव न्यूज़ :

कोरियाः 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता दोस्त से मिलने के लिए घर से बाहर गई थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2022 16:56 IST

छत्तीसगढ़ः आरोपियों में से एक नाबालिग है। कोरिया जिला कोरबा से 190 किमी दूर है। अधिकारी ने बताया कि घटना 11 जुलाई की रात हुई, जब किशोरी अपने एक दोस्त से मिलने के लिए घर से बाहर गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुनसान जगह पर ले जाकर उससे बलात्कार किया।अधिकारी ने कहा कि लड़के ने पीड़िता को धमकी भी दी। बृहस्पतिवार को तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।

कोरबाः छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में 13 वर्षीय किशोरी का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मनेंद्रगढ़ थाने के प्रभारी सचिन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जो मनेंद्रगढ़ कस्बे के मौहरपुरा के रहने वाले हैं।

 

आरोपियों में से एक नाबालिग है। कोरिया जिला कोरबा से 190 किमी दूर है। अधिकारी ने बताया कि घटना 11 जुलाई की रात हुई, जब किशोरी अपने एक दोस्त से मिलने के लिए घर से बाहर गई थी। उन्होंने कहा कि नाबालिग आरोपी कथित तौर पर रास्ते में किशोरी को मिला और उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर उससे बलात्कार किया।

अधिकारी ने कहा कि लड़के ने पीड़िता को धमकी भी दी। सिंह ने कहा कि 14 जुलाई को नाबालिग और दो अन्य आरोपी पीड़िता को एक कार में चैनपुर इलाके के एक गोदाम में ले गए और उससे बलात्कार किया। इसके बाद किशोरी ने अपने माता-पिता को सूचित किया, जिसके बाद बृहस्पतिवार को तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।

इसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण), 376 (बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों, यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

बांदा में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

बांदा जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में चार साल की एक बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम फरीद (22) नामक युवक ने पड़ोस में रहने वाली चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। एसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर शनिवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना से पहले बच्ची अपने मकान के दरवाजे के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी युवक उसे बहला-फुसलाकर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिले के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा