Korba Police: किसी बात पर झगड़ा, गुस्से में पति जगन्नाथ ने तीर-बाण से पत्नी संतोषी के गले पर किया वार, फिर फंदे से लटककर दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2024 13:52 IST2024-09-17T13:51:54+5:302024-09-17T13:52:41+5:30

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जगन्नाथ और पत्नी संतोषी के बीच किसी बात को लेकर सोमवार सुबह विवाद हो गया।

Korba Police angry husband Jagannath hit wife Santoshi's neck arrow then committed suicide hang herself Fight over some issue police | Korba Police: किसी बात पर झगड़ा, गुस्से में पति जगन्नाथ ने तीर-बाण से पत्नी संतोषी के गले पर किया वार, फिर फंदे से लटककर दी जान

सांकेतिक फोटो

Highlightsविवाद के दौरान जगन्नाथ ने गुस्से में आकर बाण से संतोषी के गले पर वार कर दिया। घटना के बाद जगन्नाथ ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार में पत्नी संतोषी के अलावा मां इतवारो बाई और 12 वर्षीय एक पुत्र है।

कोरबाः छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने एक घर से पति-पत्नी का शव बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस को आशंका है कि पति ने पत्नी की हत्या कर बाद में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर श्यांग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ठेंगरीमार गांव में पुलिस ने जगन्नाथ मंझवार (37) और उसकी पत्नी संतोषी बाई (35) का शव बरामद किया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांव के निवासी जगन्नाथ और उनकी पत्नी संतोषी के बीच किसी बात को लेकर सोमवार सुबह विवाद हो गया।

विवाद के दौरान जगन्नाथ ने गुस्से में आकर बाण से संतोषी के गले पर वार कर दिया। इससे संतोषी की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद जगन्नाथ ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। उन्होंने बताया कि जब परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

बाद में पुलिस ने दंपति का शव बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि जगन्नाथ मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी संतोषी के अलावा मां इतवारो बाई और 12 वर्षीय एक पुत्र है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

राजस्थान : सड़क हादसे में ननद, भाभी की मौत, अन्य महिला घायल

राजस्थान के बीकानेर जिले में मंगलवार तड़के सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। श्रीडूंगरगढ़ के थाना प्रभारी इंद्र कुमार ने बताया कि महिलाएं आज तड़के मंदिर जा रही थीं, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में राखी (34) और उसकी ननद खुशी (20) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक अन्य घायल महिला को बीकानेर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Web Title: Korba Police angry husband Jagannath hit wife Santoshi's neck arrow then committed suicide hang herself Fight over some issue police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे