लाइव न्यूज़ :

15 वर्षीय बालिका से बलात्कार, युवती और तीन युवक अरेस्ट, ऐसे हुआ पर्दाफाश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2022 08:03 IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चिरमिरी और बिलासपुर में लगभग चार माह पहले एक बालिका से बलात्कार के मामले में पुलिस ने प्रीति पांडेय (23), अनुराग शुक्ला (22), शाहनवाज (23) और राजा उर्फ इमरान उर्फ बिट्टू (20) को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमामले के दो आरोपी फरार हैं।मां ने पुलिस में शिकायत की तब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।चार माह पहले प्रीति पांडेय उसे अपने साथ बिलासपुर लेकर गई थी।

कोरबाः  छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 15 वर्षीय बालिका से बलात्कार के मामले में पुलिस ने एक युवती और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो आरोपी फरार हैं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चिरमिरी और बिलासपुर में लगभग चार माह पहले एक बालिका से बलात्कार के मामले में पुलिस ने प्रीति पांडेय (23), अनुराग शुक्ला (22), शाहनवाज (23) और राजा उर्फ इमरान उर्फ बिट्टू (20) को गिरफ्तार किया है। इस मामले के दो आरोपी फरार हैं।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को बालिका और उसकी मां ने पुलिस में शिकायत की तब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका ने पुलिस में शिकायत की है कि चार माह पहले प्रीति पांडेय उसे अपने साथ बिलासपुर लेकर गई थी। वहां प्रीति ने बालिका को एक होटल में चिरमिरी क्षेत्र निवासी अनुराग शुक्ला, शाहनवाज और एक अन्य युवक के हवाले कर दिया था।

उन्होंने बताया कि इस घटना के कुछ दिनों बाद चिरमिरी के एक ढाबा में उस बालिका से चिरमिरी क्षेत्र निवासी राजा उर्फ इमरान और एक अन्य युवक ने भी बलात्कार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका और उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने प्रीति, अनुराग, शाहनवाज और इमरान को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, इस मामले के दो आरोपी फरार हैं। इधर, कुछ स्थानीय मीडिया के अनुसार शाहनवाज कथित तौर पर युवा कांग्रेस का नेता है। हालांकि, राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस की युवा शाखा ने इस बात से इनकार किया कि वह उनकी पार्टी का नेता या पदाधिकारी है। रायपुर में युवा कांग्रेस के नेता आकाश शर्मा ने कहा, ‘‘वह (शाहनवाज) युवा कांग्रेस का पदाधिकारी या नेता नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि इस तरह के जघन्य अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली