लाइव न्यूज़ :

Koraput: लोक नाटक देखने गई थी 14 वर्षीय आदिवासी नाबालिग?, लघुशंका करने गई तो 4 युवकों ने अगवा किया और पहाड़ी पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2025 16:20 IST

Koraput: पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपने दोस्तों के साथ गांव में आयोजित ‘जात्रा’ (लोक नाटक) देखने गई थी। इसी दौरान यह घटना हुई।

Open in App
ठळक मुद्देबाहर गई तो चार युवकों ने उसे अगवा कर पास की एक पहाड़ी पर ले जाकर दुष्कर्म किया।घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।पीड़िता घर पहुंची और जानकारी दी।

Koraput: ओडिशा के कोरापुट जिले में 14 वर्षीय आदिवासी नाबालिग से चार युवकों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात को तब हुई जब लड़की अपने दोस्तों के साथ गांव में आयोजित ‘जात्रा’ (लोक नाटक) देखने गई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि जब पीड़िता लघुशंका के लिए कार्यक्रम स्थल से बाहर गई तो चार युवक उसे अगवा कर पास की एक पहाड़ी पर ले गए और दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने बताया कि अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपियों के फरार होने पर लड़की घर पहुंची और उसने परिजनों को आपबीती बताई।

अधिकारी ने बताया कि परिवार ने सोमवार को लक्ष्मीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को रायगड़ा जिले के काशीपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा। लक्ष्मीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुज्ञानी साहू ने कहा कि पूछताछ के बाद मंगलवार को चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा, ''पीड़िता की चिकित्सीय जांच कोरापुट जिला मुख्यालय अस्पताल में कराई गई।'' कोरापुट के पुलिस अधीक्षक रोहित वर्मा के नेतृत्व में एक दल मामले की जांच कर रहा है। यह घटना राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर की ओडिशा यात्रा के बीच सामने आई, जहां वह 'महिला जन सुनवाई' (सार्वजनिक सुनवाई) करेंगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPoliceगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर