Koppal Crime News: छह लोगों ने 21 वर्षीय महिला के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता के पति को जमकर कूटा, आखिर क्या है माजरा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2024 17:40 IST2024-02-12T17:40:07+5:302024-02-12T17:40:42+5:30
Koppal Crime News: बहस तेज हुई छह लोगों ने हस्तक्षेप किया और व्यक्ति से झगड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़िता के पति की पिटाई शुरू कर दी।

Koppal Crime News: छह लोगों ने 21 वर्षीय महिला के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता के पति को जमकर कूटा, आखिर क्या है माजरा
Koppal Crime News: कोप्पल जिले के गंगावती इलाके में छह लोगों द्वारा कथित रूप से एक 21 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने और उसके पति की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आठ और नौ फरवरी की दरमियानी रात को हुई घटना के सिलसिले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला और उसका पति घर जाने के लिए बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहे थे। घरेलू विवाद को लेकर दंपति में झगड़ा हो गया। जैसे ही बहस तेज हुई छह लोगों ने हस्तक्षेप किया और उस व्यक्ति से झगड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने पीड़िता के पति की पिटाई शुरू कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने (आरोपियों) उसे घसीटा और उसके पति की पिटाई की। आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा "हमने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना में शामिल सभी छह लोगों को नौ फरवरी को ही गिरफ्तार कर लिया गया।"