लाइव न्यूज़ :

कोंडागांवः छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल ने सर्विस राइफल से खुद को उड़ाया?, जवानों ने कमरे में देखा तो खून से लथपथ पड़े...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2025 12:17 IST

Kondagaon: अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद मौजूद जवानों और अधिकारियों ने चंदेल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देचंदेल रविवार देर रात शिविर में था तब वहां मौजूद अन्य जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी।प्लाटून कमांडर चंदेल भिलाई के निवासी थे। परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल ने बताया कि प्लाटून कमांडर के पारिवारिक कारणों से परेशान होने की खबर है।

Kondagaon:छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के प्लाटून कमांडर ने खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बयानार गांव में स्थित सीएएफ की दूसरी बटालियन में प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल ने रविवार देर रात लगभग 10 बजे अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि जब चंदेल रविवार देर रात शिविर में था तब वहां मौजूद अन्य जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी।

जब जवानों ने चंदेल के कमरे में देखा तब वह खून लथपथ पड़े थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद वहां मौजूद जवानों और अधिकारियों ने चंदेल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि प्लाटून कमांडर चंदेल भिलाई के निवासी थे। उनके परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है।

कोंडागांव जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल ने बताया कि प्लाटून कमांडर के पारिवारिक कारणों से परेशान होने की खबर है। हालांकि जांच के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

इससे पहले 30 जुलाई को, राज्य के बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक आरक्षक ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। राज्य के गृह विभाग के अनुसार, 2019 से 15 जून, 2025 के बीच राज्य में 177 सुरक्षाकर्मियों ने आत्महत्या की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये