लाइव न्यूज़ :

Kollam: 20 वर्षीय पत्नी को पति बासित ने 19 जनवरी को फोन पर कहा- तलाक-तलाक-तलाक?, पुलिस ने किया अरेस्ट, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2025 14:20 IST

Kollam: पुलिस के मुताबिक बासित को 20 वर्षीय पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया, जो कोल्लम की चावरा की रहने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल चावरा उपजेल में न्यायिक हिरासत में है।महिला से शादी कर लेने की भी धमकी दी।बीच बात और बिगड़ने लगी।

Kollam:केरल में फोन पर पत्नी को एक साथ तीन तालक कहने के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि कोल्लम जिले के म्यनागपल्ली निवासी अब्दुल बासित को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया और उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि बासित पर मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा वह फिलहाल चावरा उपजेल में न्यायिक हिरासत में है।

पुलिस के मुताबिक बासित को उसकी 20 वर्षीय पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया जो कोल्लम की चावरा की रहने वाली है। शिकायत के अनुसार बासित ने अपनी पहली शादी के बारे में खुलासा किये बगैर दूसरा निकाह किया था। इस दूसरे विवाह के बाद बासित कथित रूप से उसे एक किराये के मकान में ले गया क्योंकि उसकी पहली पत्नी उसके पारिवारिक मकान में रह रही थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उसे पहली शादी का पता चला तो उसने बासित से उसके बारे में पूछा, इसपर उसका मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न किया जाने लगा। शिकायतकर्ता का कहना है कि बासित ने एक और महिला से शादी कर लेने की भी धमकी दी जिसके बाद उनके बीच बात और बिगड़ने लगी।

शिकायत में कहा गया है कि दोनों के बीच झगड़े के बाद शिकायतकर्ता अपने मायके आ गयी। बासित ने 19 जनवरी को कथित रूप से उसे फोन किया और उसे फोन पर ही तीन तलाक कहते हुए अपने रिश्ते को समाप्त करने की घोषणा कर डाली।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली