लाइव न्यूज़ :

Kollam Crime News: छह साल की बच्ची अपहृत, 10 लाख फिरौती की मांग, आठ वर्षीय भाई ने पुलिस को दिया बयान, महिला समेत चार लोग सफेद कार में आए और बहन को...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2023 10:53 IST

Kollam Crime News: पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अपह्रत बच्ची का पता लगाने के लिए मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसंदिग्ध अपहरणकर्ता का ‘स्केच’ भी जारी किया है।महिला समेत संभवत: चार अपहरणकर्ता एक सफेद कार में आए।अपने भाई के साथ ट्यूशन जा रही बच्ची का अपहरण कर लिया।

Kollam Crime News: दक्षिणी केरल के पूयाप्पल्ली से एक दिन पहले अपहृत छह साल की बच्ची की तलाश के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अपह्रत बच्ची का पता लगाने के लिए मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

पुलिस ने एक संदिग्ध अपहरणकर्ता का ‘स्केच’ भी जारी किया है। पुलिस को दिए गए लड़की के आठ वर्षीय भाई के बयान के अनुसार, एक महिला समेत संभवत: चार अपहरणकर्ता एक सफेद कार में आए और उन्होंने अपने भाई के साथ ट्यूशन जा रही बच्ची का अपहरण कर लिया।

पूयाप्पल्ली थाने के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया था कि जब लड़के ने अपहरणकर्ताओं को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसे एक तरफ धकेल दिया और लड़की को कार में बिठाकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि बहन को बचाने की कोशिश में भाई के घुटनों में चोट लग गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को शाम चार से साढ़े चार बजे के बीच हुई।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बच्ची के अपहरण को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच पुलिस को जांच तेज करने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा था कि विजयन ने राज्य पुलिस प्रमुख को घटना की दोषरहित और त्वरित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस बीच, टेलीविजन समाचार चैनलों ने कहा कि लड़कियों के माता-पिता को अपहरणकर्ताओं की ओर से फिरौती के लिए दो बार फोन आया है। उन्होंने कहा कि अपहरणकर्ताओं ने शुरू में पांच लाख रुपये की मांग रखी जिसे बाद में बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया।

टीवी चैनलों पर प्रसारित दूसरी बार आई कॉल की रिकॉर्डिंग के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने कहा कि लड़की सुरक्षित है और 10 लाख रुपये देने पर मंगलवार सुबह उसे वापस कर दिया जाएगा। अपहरणकर्ताओं ने माता-पिता को इस बारे में पुलिस को सूचना न देने की धमकी दी है।

इससे पहले, अपहरण के कुछ घंटे बाद माता-पिता के पास कॉल आई थी और उनसे पांच लाख रुपये फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने लड़की की तलाश तेज कर दी है और दक्षिणी जिलों कोल्लम, पतनमतिट्टा और तिरुवनंतपुरम में सभी प्रमुख और छोटी सड़कों पर वाहनों की जांच की जा रही है। सामने आए दृश्यों में पुलिस अधिकारी सड़कों पर वाहनों विशेषकर सफेद रंग के वाहनों की जांच करते हुए दिख रहे हैं। बच्चों के माता-पिता दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में नर्स हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPoliceपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली