लाइव न्यूज़ :

कोलकाताः महिला ने अपने घर के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया, ‘उसके रोने की आवाज सुनने के बाद घबराकर’ खिड़की से बाहर फेंका और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2023 15:08 IST

कोलकाताः अधिकारी ने बताया कि महिला पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कुछ महीनों से माहवारी नियमित रूप से हो रही थी।खिड़की का शीशा तोड़कर बच्चे को बाहर फेंक दिया।बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। मौत हो गयी।

कोलकाताः कोलकाता के कस्बा इलाके में एक महिला ने अपने घर के शौचालय में कथित तौर पर बच्चे को जन्म देने के कुछ मिनटों बाद ही उसकी हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 22 अप्रैल की है जब महिला शौचालय गयी और एक बच्चे को जन्म देने के बाद उसने ‘‘उसके रोने की आवाज सुनने के बाद घबराकर’’ उसे खिड़की से बाहर फेंक दिया।

उन्होंने बताया, ‘‘महिला ने दावा किया कि उसे यह मालूम नहीं था कि वह गर्भवती है क्योंकि पिछले कुछ महीनों से उसे माहवारी नियमित रूप से हो रही थी। शनिवार को उसने एक लड़के को जन्म दिया। उसने दावा किया कि वह बच्चे के रोने की आवाज सुनकर घबरा गयी थी और उसने खिड़की का शीशा तोड़कर बच्चे को बाहर फेंक दिया।’’

स्थानीय लोग खिड़की का शीशा टूटने की आवाज सुनने के बाद मौके पर पहुंचे और उन्होंने नवजात को देखा तथा कस्बा थाने में इसकी सूचना दी। अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला लहूलुहान हालत में मिली। उसे तथा उसके बच्चे को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अगली सुबह बच्चे की मौत हो गयी।’’

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि मानसिक बीमारी से जूझ रही महिला ने पिछले साल नवंबर में शादी की थी। उन्होंने कहा, ‘‘उसका पति शराब का आदी था। उसने तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने भी दावा किया कि उन्हें मालूम नहीं था कि महिला गर्भवती है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि महिला पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा