लाइव न्यूज़ :

कोलकाताः मनोविकार से पीड़ित महिला से सामूहिक बलात्कार के आरोप में टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 17, 2019 14:10 IST

पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों ने उसे सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा और उसे अपने संबंधी के घर गरियाहाट जाने के लिये ट्रेन का टिकट खरीदने में मदद की। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी टैक्सी ड्राइवर ने लंबी पूछताछ के बाद अपराध स्वीकार लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता शहर के पंचासायर में मानसिक रूप से नि:शक्त महिलाओं के लिये बने आश्रय गृह में रहती थी।अधिकारी के अनुसार, परिस्थितिजन्य साक्ष्य से यह नहीं पता चलता कि महिला के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है।

कोलकाता के एक आश्रय गृह में रहने वाली एक महिला का अपहरण और बलात्कार करने के आरोप में दक्षिणी बाहरी क्षेत्र में एक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को शनिवार रात छापेमारी के दौरान दक्षिण 24 परगना जिले में नरेंद्रपुर से पकड़ा गया। अपनी शिकायत में 36 वर्षीय महिला ने दावा किया कि सोमवार रात को वह टहलने के लिये बाहर निकली थी तभी कुछ लोगों का समूह उसे जबरन अपनी कार में ले गया जहां उससे कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया।

पीड़िता शहर के पंचासायर में मानसिक रूप से नि:शक्त महिलाओं के लिये बने आश्रय गृह में रहती थी। महिला ने यह भी कहा कि उसे पीटा गया और तड़के सोनारपुर इलाके के पास उसे गाड़ी से नीचे धकेल दिया गया। पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों ने उसे सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा और उसे अपने संबंधी के घर गरियाहाट जाने के लिये ट्रेन का टिकट खरीदने में मदद की। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी टैक्सी ड्राइवर ने लंबी पूछताछ के बाद अपराध स्वीकार लिया। हम यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि घटना वाली रात क्या उसके साथ और भी लोग थे। उसकी टैक्सी को जब्त कर लिया गया है।’’

अधिकारी के अनुसार, परिस्थितिजन्य साक्ष्य से यह नहीं पता चलता कि महिला के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है। उन्होंने बताया, ‘‘उसे गंभीर मनोवैज्ञानिक समस्या है। ऐसा कोई सबूत नहीं है कि उसे जबरन अगवा किया गया। महिला यौनाचार में लिप्त थी लेकिन ऐसे संकेत नहीं मिले हैं कि उससे सामूहिक बलात्कार किया गया।’’ एनसीडब्ल्यू की एक वरिष्ठ सदस्य ने शुक्रवार को पीड़िता से बात की और मामले के संबंध में लालबाजार मुख्यालय में कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। पश्चिम बंगाल महिला आयोग की अध्यक्ष लीना गंगोपाध्याय ने कहा कि संगठन के निष्कर्षों के आधार पर मामले में एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

टॅग्स :कोलकातागैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई