लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में RSS कार्यकर्ता को गोली मारने का मामला: कैलाश विजय वर्गीय ने TMC पर लगाया दोषियों को ढाल बनाने का आरोप

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 4, 2019 12:57 IST

आरएसएस कार्यकर्ता वीर बहादुर सिंह को सोमवार को दक्षिण-पश्चिम कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में गोली मारी गई थी। पुलिस अब तक मामले में आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। 

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मांग की कि आरएसएस कार्यकर्ता पर हुए हमले में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। विजयवर्गीय ने सत्तारूढ़ टीएमसी सरकार पर आरोप लगाया कि वह अल्पसंख्यक वोट बैंक के तुष्टीकरण के लिए दोषियों को ढाल बनाने की कोशिश कर रही है।

पश्चिम बंगाल में सोमवार (2 दिसंबर) को अज्ञात हमलावरों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता को गोली मार दी थी। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस हमले के लिए सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगा रही है। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को मांग की कि आरएसएस कार्यकर्ता पर हुए हमले में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, विजयवर्गीय ने सत्तारूढ़ टीएमसी सरकार पर आरोप लगाया कि वह अल्पसंख्यक वोट बैंक के तुष्टीकरण के लिए दोषियों को ढाल बनाने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि आरएसएस कार्यकर्ता वीर बहादुर सिंह को सोमवार को दक्षिण-पश्चिम कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में गोली मारी गई थी। पुलिस अब तक मामले में आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। 

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह लगभग 10 बजे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने बीर बहादुर सिंह को गोली मारी। आरएसएस कार्यकर्ता को तुरन्त अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

बीजेपी ने आरोप लगाया है यह हमला तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की करतूत था और पुलिस दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

 पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा इस मामले को लेकर कहा था, ‘‘पश्चिम बंगाल में, हिंदू और हिंदुत्व संगठन खतरे में हैं और भगवान की दया से हम अभी तक बचे हुए हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि बीर बहादुर सिंह शीघ्र स्वस्थ हो।’’

टीएमसी नेता और मंत्री फिरहाद हाकिम ने बीजेपी के आरोपों से इनकार किया है। हाकिम ने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता पर उनकी पार्टी के अंदरूनी संघर्ष के कारण हमला हुआ। टीएमसी का उससे कुछ भी लेना-देना नहीं है।

टॅग्स :आरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैलाश विजयवर्गीयकोलकातापश्चिम बंगालटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह