काफी समय से रिश्ते में थे, कई बार किया रेप, लड़की गर्भवती, पीड़िता के माता-पिता ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2025 14:09 IST2025-10-14T14:08:36+5:302025-10-14T14:09:20+5:30

Kolkata: गिरफ्तार आरोपी ने नाबालिग के साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया। वह अब गर्भवती है। लड़की के माता-पिता ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

Kolkata relationship long time raped several times girl pregnant victim's parents filed complaint against accused alleging rape | काफी समय से रिश्ते में थे, कई बार किया रेप, लड़की गर्भवती, पीड़िता के माता-पिता ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई

सांकेतिक फोटो

Highlightsपीड़िता के परिवार ने आरोपी के खिलाफ साउथ पोर्ट पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों काफी समय से रिश्ते में थे।घटना कैसे घटित हुई, पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Kolkata:कोलकाता में एक व्यक्ति ने एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के परिवार ने आरोपी के खिलाफ साउथ पोर्ट पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

अधिकारी ने कहा, "गिरफ्तार आरोपी ने नाबालिग के साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया। वह अब गर्भवती है। लड़की के माता-पिता ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।" उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों काफी समय से रिश्ते में थे।

पुलिस ने ‘‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012’’ (पॉक्सो) और कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, "घटना कैसे घटित हुई, इसका पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।" 

Web Title: Kolkata relationship long time raped several times girl pregnant victim's parents filed complaint against accused alleging rape

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे