लाइव न्यूज़ :

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान राणा की पत्नी से बदसलूकी, बाइक सवार दो लोग अरेस्ट, घूरने के बाद कार पर हाथ फेरा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2023 17:17 IST

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने बताया कि शुक्रवार को कीर्ति नगर थाने में ई-मेल के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने ड्राइवर के साथ अपनी कार से छतरपुर से अपने घर वापस जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देकार को पार किया और सामने अपनी मोटरसाइकिल रोक दी।घूरना शुरू कर दिया और उसकी कार पर हाथ फेरा। 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा की पत्नी का कथित तौर पर पीछा करने और उन्हें परेशान करने के आरोप में पश्चिमी दिल्ली में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने बताया कि शुक्रवार को कीर्ति नगर थाने में ई-मेल के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने ड्राइवर के साथ अपनी कार से छतरपुर से अपने घर वापस जा रही थी।

इस दौरान कीर्ति नगर इलाके में लाल बत्ती के पास बाइक सवार दो लोगों ने तेज गति से उनकी कार को पार किया और उनकी कार के सामने अपनी मोटरसाइकिल रोक दी। इन दोनों ने इसके बाद  उसे घूरना शुरू कर दिया और उसकी कार पर हाथ फेरा।

बंसल ने कहा कि इस मामले में कीर्ति नगर थाने में भारतीय दंड संहिता के तहत शनिवार को धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक इरादे से बल प्रयोग), 354 डी (पीछा करना), 427 (पचास रुपये या अधिक की राशि का नुकसान पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान, इलाके के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और आरोपियों की पहचान पांडव नगर निवासी चैतन्य शिवम (18) और पटेल नगर निवासी विवेक (18) के रूप में हुई। डीसीपी ने कहा कि आरोपियों को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।

घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति पीड़ित की कार का पीछा करते दिख रहे हैं। हालांकि, पीटीआई स्वतंत्र रूप से वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर सका। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसनीतीश राणाकोलकाता नाइट राइडर्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा