लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर कश्मीर से जुड़ी पोस्ट डालने के बाद कोलकाता की लड़की को रेप की धमकी, जवानों के लिए लिखी थी ये बात

By भाषा | Updated: February 22, 2019 13:54 IST

15 फरवरी को लिखी फेसबुक पोस्ट में जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ के जवानों पर हुये हमले की निंदा की थी और साथ ही कश्मीरियों की रोजमर्रा की मुश्किलों के बारे में भी लिखा। 

Open in App

पुलवामा हमले के बाद कश्मीर के लोगों की बढ़ी तकलीफों को लेकर फेसबुक पर पोस्ट डालने के बाद कोलकाता निवासी किशोरी को ट्रोल किया गया और कथित तौर पर बलात्कार की धमकी भी दी गयी। किशोरी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

कक्षा 12 में अध्ययनरत इस किशोरी ने अपनी 15 फरवरी को लिखी फेसबुक पोस्ट में जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ के जवानों पर हुये हमले की निंदा की थी और साथ ही कश्मीरियों की रोजमर्रा की मुश्किलों के बारे में भी लिखा। 

उसने कहा कि उसकी पोस्ट के जवाब में कुछ लोगों ने टिप्पणियां करते हुए उसे देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाने और कुछ अन्य ने दुष्कर्म करने और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसने दावा किया कि एक स्थानीय दुकानदार ने उसे बताया कि कुछ लोग उसके घर का पता लगाने का प्रयास कर रहे थे। 

उसने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने उसे सुरक्षा प्रदान करने सहित सभी प्रकार की सहायता देने का आश्वासन दिया है। कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरसीआरपीएफकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह