Kolkata gang rape: महिला से 6 लोगों ने किया गैंगरेप?, 2 अरेस्ट और 4 आरोपी अभी भी फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2024 10:41 IST2024-10-08T10:40:26+5:302024-10-08T10:41:53+5:30

Kolkata gang rape: सितंबर में बेनियापुकुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। अधिकारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 

Kolkata gang rape Woman gang raped by 6 people 2 arrested and 4 accused still absconding wb police | Kolkata gang rape: महिला से 6 लोगों ने किया गैंगरेप?, 2 अरेस्ट और 4 आरोपी अभी भी फरार

सांकेतिक फोटो

Highlightsअधिकारी ने बताया कि घटना नौ अगस्त को एक वाहन में हुई थी.छह लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया था। वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Kolkata gang rape: कोलकाता पुलिस ने एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार में कथित संलिप्तता के लिए शहर के बेनियापुकुर इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। अधिकारी ने बताया कि यह घटना नौ अगस्त को एक वाहन में हुई थी, जहां छह लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया था। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी मुर्शिदाबाद जिले का निवासी है। उन्होंने बताया कि सितंबर में बेनियापुकुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। अधिकारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 

प्रतापगढ़: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया

प्रतापगढ़ जिले की पुलिस ने नाबालिग दलित लड़की से बलात्कार के आरोपी 22 वर्षीय युवक को सोमवार शाम मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय ने बताया कि थाना लीलापुर में अनिल गुप्ता नामक व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और एससी/एसटी अधिनियम सहित संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गुप्ता ने रविवार को 16 वर्षीय दलित लड़की के साथ बाजरे के खेत में बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि थाना लीलापुर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ सोमवार देर शाम कमोरा जंगल के निकट जांच कर रहे थे, तभी बाइक से आ रहे आरोपी अनिल को रोकने का प्रयास किया तो उसने गोलीबारी शुरू कर दी।

एएसपी ने कहा कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि घायल आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और आरोपी के विरुद्ध पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।

Web Title: Kolkata gang rape Woman gang raped by 6 people 2 arrested and 4 accused still absconding wb police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे