लाइव न्यूज़ :

कोलकाता सामूहिक बलात्कारः मनोजीत मिश्रा, प्रोमित मुखर्जी और जैद अहमद ने विधि छात्रा से रेप की साजिश पहले ही रची थी, तीनों की कई दिनों से पीड़िता पर नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2025 14:54 IST

Kolkata gang rape: मनोजीत मिश्रा, प्रोमित मुखर्जी और जैद अहमद का कॉलेज की छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का इतिहास रहा है। चौथा आरोपी कॉलेज का सुरक्षा गार्ड है।

Open in App
ठळक मुद्देफुटेज का इस्तेमाल पीड़ितों को ‘ब्लैकमेल’ करने के लिए करते थे। कॉलेज में दाखिले के पहले दिन से मुख्य आरोपी पीड़िता पर नजर रख रहा था।तीनों द्वारा कथित तौर पर फिल्माए गए मोबाइल वीडियो की तलाश शुरू कर दी है।

Kolkata gang rape: कोलकाता के एक विधि महाविद्यालय (कॉलेज) में छात्रा से कथित सामूहिक बलात्कार के सिलसिले में गिरफ्तार चार लोगों में से तीन ने इसकी साजिश पहले ही रची थी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना की जांच कर रहे नौ सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) के अधिकारियों ने यह भी पाया कि तीन आरोपियों - मनोजीत मिश्रा, प्रोमित मुखर्जी और जैद अहमद का कॉलेज की छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का इतिहास रहा है। चौथा आरोपी कॉलेज का सुरक्षा गार्ड है।

अधिकारी के अनुसार, तीनों इस तरह की घटनाओं को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड करते थे और बाद में फुटेज का इस्तेमाल पीड़ितों को ‘ब्लैकमेल’ करने के लिए करते थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पूरा मामले की पहले से ही साजिश रच ली गई थी। तीनों की कई दिनों से पीड़िता पर नजर थी। हमें पता चला है कि कॉलेज में दाखिले के पहले दिन से मुख्य आरोपी पीड़िता पर नजर रख रहा था।’’

कोलकाता पुलिस ने तीनों द्वारा कथित तौर पर फिल्माए गए मोबाइल वीडियो की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा, ‘‘रविवार को आरोपी मुखर्जी और अहमद के घरों की तलाशी ली गई। हम इससे और संभवत: अन्य मामलों से संबंधित फुटेज की तलाश कर रहे हैं।’’ जांच अधिकारियों ने यह भी कहा कि हो सकता है कि आरोपियों ने 25 जून के कथित सामूहिक बलात्कार की एक वीडियो क्लिप साझा की हो।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उन वीडियो क्लिप को आगे फॉरवर्ड किया गया या किसी अन्य समूह के साथ साझा किया गया। इस मामले में हमें उन लोगों से भी संपर्क करना होगा जिन्हें ये वीडियो क्लिप मिले होंगे।’’ उन्होंने बताया कि एसआईटी ने 25 से अधिक लोगों की सूची तैयार की है, जिनमें से अधिकतर साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज के छात्र हैं और घटना वाली शाम को शैक्षणिक संस्थान में मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘‘जांच के सिलसिले में इन सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी।

हमें पता लगाना है कि उन्होंने उस शाम क्या देखा।’’ कोलकाता के कस्बा इलाके में साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की एक छात्रा से कथित तौर पर तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया, जिसमें शैक्षणिक संस्थान का एक पूर्व छात्र और दो मौजूदा छात्र शामिल हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकोलकाताPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना