लाइव न्यूज़ :

कोलकाता: जालसाजों ने 30 से ज्यादा बैंक ग्राहकों के खातों से निकाले लाखों रुपये

By भाषा | Updated: December 3, 2019 07:50 IST

पुलिस ने बताया कि अधिकांश शिकायतकर्ताओं ने कोलकाता के दक्षिणी हिस्से यादवपुर में सुकांता सेतु के आसपास के निजी या राष्ट्रीयकृत बैंकों के एटीएम इस्तेमाल किए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता शहर के यादवपुर इलाके में 30 से अधिक लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है कि पिछले तीन दिनों के दौरान उनके खातों से बड़ी रकम निकाली गई है। शनिवार को यादवपुर पुलिस थाने में नौ शिकायतें दर्ज की गईं। सोमवार तक शिकायतों की कुल संख्या 32 तक पहुंच गई।

कोलकाता शहर के यादवपुर इलाके में 30 से अधिक लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है कि पिछले तीन दिनों के दौरान उनके खातों से बड़ी रकम निकाली गई है।

पुलिस ने बताया कि अधिकांश शिकायतकर्ताओं ने कोलकाता के दक्षिणी हिस्से यादवपुर में सुकांता सेतु के आसपास के निजी या राष्ट्रीयकृत बैंकों के एटीएम इस्तेमाल किए थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि यह अपराध दिल्ली, गुड़गांव और नोएडा के एटीएम का इस्तेमाल कर किया गया है, हालांकि मूल मालिकों के पास उनके डेबिट कार्ड मौजूद थे।

यह एटीएम स्किमिंग (एटीएम में एक छोटा यंत्र लगाकर कार्ड की जानकारी चुराने) का मामला लगता है। उन्होंने कहा कि संभवत: जालसाजों ने ग्राहकों के पुराने डेटा का इस्तेमाल किया है।

शनिवार को यादवपुर पुलिस थाने में नौ शिकायतें दर्ज की गईं। सोमवार तक शिकायतों की कुल संख्या 32 तक पहुंच गई।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबैंक जालसाजीकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा