लाइव न्यूज़ :

कोलकाता: बेटी ने पहले रेस्टोरेंट में खाना खिलाया, पिलाई शराब, बाद में पिता पर मिट्टी का तेल डाला आग लगाई

By भाषा | Updated: March 24, 2021 20:20 IST

मामला घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया. पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Open in App
ठळक मुद्देपिता नशे में धुत हो गया तो युवती ने कथित रूप से पिता की हत्या कर दी.अधिकारी ने बताया कि युवती अपने पिता के साथ रविवार रात एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थी.हुगली नदी के किनारे एक बेंच पर सो गए तब उसने पिता पर मिट्टी का तेल डाला और कथित तौर पर आग लगा दी.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बेटी ने अपने ही पिता को तेल छिडक कर आग के हवाले कर दिया.

यह पूरा मामला घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया. पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक 22 साल की एक युवती ने अपने पिता को पहले एक रेस्टोरेंट में लेजाकर खाना खिलाया और शराब भी पिलाई. ऐसे में जब उसका पिता नशे में धुत हो गया तो युवती ने कथित रूप से पिता की हत्या कर दी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती अपने पिता के साथ रविवार रात एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थी. जहां उसने अपने पिता को शराब पिलाई, फिर वे स्ट्रैड रोड पर टहलने निकल गए. युवती ने बताया कि जब उसके पिता जब हुगली नदी के किनारे एक बेंच पर सो गए तब उसने पिता पर मिट्टी का तेल डाला और कथित तौर पर आग लगा दी.

पुलिस ने दावा किया कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और युवती ने जुर्म भी कबूल कर लिया है. उन्होंने बताया कि पार्क सर्कस के पास क्रि स्टोफर रोड निवासी युवती को उसके चाचा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था. अधिकारी ने बताया कि युवती ने पूछताछ के दौरान आरोप लगाया है कि जब वह छोटी थी, उस दौरान उसकी मां की मौत हो गई थी.

जिसके बाद उसके पिता ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया, लेकिन युवती की शादी के बाद यह बंद हो गया. युवती ने बताया कि लेकिन जब उसकी शादी टूट गयी और वह घर लौट आई तो उसके उत्पीड़न का सिलिसला फिर से शुरू हो गया. अधिकारी ने कहा कि हम युवती के दावों का सत्यापन कर रहे हैं. युवती को अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे 29 मार्च तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा