लाइव न्यूज़ :

CID करेगी कोलकाता बम ब्लास्ट मामले की जांच, उठ रहे सवाल, कहीं तृणमूल कांग्रेस तो नहीं हादसे के पीछे

By भाषा | Updated: October 3, 2018 16:30 IST

सीआईडी (अभियान) के डीआईजी निशांत परवेज ने को बताया, “दमदम के नगर बाजार विस्फोट मामले में हमने जांच का जिम्मा ले लिया है।

Open in App

कोलकाता, तीन अक्टूबर: पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने शहर के नगर बाजार इलाके में मंगलवार को हुए विस्फोट की जांच अपने हाथों में ले ली है। एजेंसी के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस विस्फोट में एक लड़के की मौत हो गई थी और नौ अन्य लोग घायल हो गए थे।

पुलिस ने लिया स्वत: संज्ञान

बैरकपुर पुलिस ने पहले ही इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। सीआईडी (अभियान) के डीआईजी निशांत परवेज ने पीटीआई-भाषा को बताया, “दमदम के नगर बाजार विस्फोट मामले में हमने जांच का जिम्मा ले लिया है। हमारे अधिकारी जांच शुरू करने के लिए जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचेंगे।”

हो रही है फॉरेंसिक जांच

नगर बाजार विस्फोट में किस तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया गया था, यह पता लगाने के लिए मौके से नमूने इकट्ठे किए गए हैं। फॉरेंसिक जांच की जा रही है। बैरकपुर पुलिस कमीश्नरेट के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, “हमने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

क्या विस्फोट तृणमूल कांग्रेस में आपसी झगड़े का नतीजा?

अधिकारी ने कहा, “आस-पड़ोस की दुकानों के साथ-साथ यातायात पुलिस से ली गई सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जांच के लिए नजदीक के इलाके में रह रहे लोगों को भी सवाल-जवाब के लिए बुलाया गया है।” पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों से मिली जानकारी विस्फोट के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में अहम साबित हो सकती है।

यह पूछने पर कि क्या यह विस्फोट तृणमूल कांग्रेस में आपसी झगड़े का नतीजा है, उन्होंने कहा कि इस वक्त कुछ भी अनुमान लगाना मुश्किल है क्योंकि अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारी ने कहा, “हम इसके लिए जिम्मेदार किसी की भी पहचान नहीं कर पाए हैं। यह कहना बहुत मुश्किल है कि वह किसी खास राजनीतिक संगठन से है या नहीं। हमारी जांच अभी बहुत शुरुआती चरण में है और अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है।”

पुलिस ने मंगलवार को इसे कम तीव्रता वाला विस्फोट बताया था जो एक इमारत के भूतल पर मौजूद फल की दुकान के बाहर हुआ था। इसी इमारत में दक्षिण दमदम नगर निकाय के अध्यक्ष और तृणमूल कांग्रेस के नेता पंचू रॉय का कार्यालय भी है। तृणमूल कांग्रेस ने विस्फोट के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था और आरोप लगाया था कि इसका मकसद रॉय को निशाना बनाना था।

टॅग्स :कोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह