Kolhapur: युवक के साथ भाग कर भांजी ने की शादी?, बदला लेने के लिए मामा ने 'रिसेप्शन' भोजन में जहर मिलाया, आखिर क्यों नाराज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2025 18:40 IST2025-01-08T18:39:33+5:302025-01-08T18:40:17+5:30

Kolhapur:  धारा 286 (जहरीले पदार्थ के संबंध में लापरवाही), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

Kolhapur Niece got married after eloping young man take revenge maternal uncle mixed poison reception food know story | Kolhapur: युवक के साथ भाग कर भांजी ने की शादी?, बदला लेने के लिए मामा ने 'रिसेप्शन' भोजन में जहर मिलाया, आखिर क्यों नाराज

सांकेतिक फोटो

Highlightsजहर मिलाते समय कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन वह भागने में सफल रहा।लोगों की जान को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है।लड़की हाल में गांव के एक युवक के साथ भाग गई थी और शादी कर ली थी।

Kolhapur:महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी भांजी की शादी के 'रिसेप्शन' में मेहमानों के लिए तैयार किए गए भोजन में कथित तौर पर जहर मिला दिया क्योंकि वह उसकी शादी के खिलाफ था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि, किसी भी व्यक्ति ने उस भोजन को नहीं खाया और उसके नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर पन्हाला तहसील के उतरे गांव में हुई। जहर मिलाते समय कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन वह भागने में सफल रहा।

पन्हाला थाने के उपनिरीक्षक महेश कोंडुभैरी ने बताया कि पन्हाला पुलिस ने उतरे गांव निवासी महेश पाटिल नामक व्यक्ति के खिलाफ लोगों की जान को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला का मामा है। पुलिस के अनुसार, लड़की मामा के घर में पली-बढ़ी थी। कोंडुभैरी ने बताया, ‘‘लड़की हाल में गांव के एक युवक के साथ भाग गई थी और उससे शादी कर ली थी।

चूंकि, यह पाटिल को स्वीकार्य नहीं था, इसलिए वह मंगलवार को एक विवाह हॉल में आयोजित शादी के रिसेप्शन समारोह में घुस गया और मेहमानों के लिए तैयार किए जा रहे खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया।’’ उपनिरीक्षक ने बताया कि जब पाटिल भोजन में जहरीला पदार्थ मिला रहा था, तो उसके आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की और उसे पकड़ लिया।

कोंडुभैरी ने बताया, ‘‘इसके बाद वह मौके से भाग गया। हमने उसके खिलाफ धारा 286 (जहरीले पदार्थ के संबंध में लापरवाही), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।’’ उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि जिस खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया गया था, उसे किसी ने नहीं खाया और उसके नमूने फोरेंसिक लैब में भेज दिए गए हैं। 

Web Title: Kolhapur Niece got married after eloping young man take revenge maternal uncle mixed poison reception food know story

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे