लाइव न्यूज़ :

किशनगंजः पुरानी प्रेमिका शादी का डाल रही थी दबाव, नई गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर प्रेमी ने कर दी हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2021 22:13 IST

प्रेमी ने धोखे से अपनी प्रेमिका को खेत में बुलाया और फिर चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम दिलाने में उसके साथ नई प्रेमिका भी शामिल रही.

Open in App
ठळक मुद्देराहिल नाम के लड़के का कई वर्षों से शबीना नाम की लड़की से प्रेम सम्‍बन्‍ध था. पंजाब के लुधियाना में काम करता था. राहिल की पुरानी प्रेमिका शबीना उस पर शादी का दबाव बनाने लगी.

पटनाः बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में लोगों के रोंगटे खडे़ कर देने वाली एक घटना सामने आई है. 

 

यहां नई गर्लफ्रेंड से इश्‍क लड़ाने में बाधक बन रही अपनी पुरानी प्रेमिका को प्रेमी ने मौत की घाट उतार दी. इस घटना को अंजाम देने ले लिए प्रेमी ने धोखे से अपनी प्रेमिका को खेत में बुलाया और फिर चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. सबसे मजेदार बात तो यह है इस घटना को अंजाम दिलाने में उसके साथ नई प्रेमिका भी शामिल रही.

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहिल नाम के लड़के का कई वर्षों से शबीना नाम की लड़की से प्रेम सम्‍बन्‍ध था. वह पंजाब के लुधियाना में काम करता था. लेकिन लॉकडाउन में वह घर आया तो उसकी मुलाकात एक दूसरी लड़की नाजमीन से हुई. दोनों के बीच प्‍यार हो गया. इस बीच राहिल की पुरानी प्रेमिका शबीना उस पर शादी का दबाव बनाने लगी.

पहले तो राहिल ने उसे टालने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसने शबीना को रास्‍ते से हटाने की साजिश रच डाली. इस साजिश में उसने अपनी नई प्रेमिका को भी शामिल कर लिया. इसके बाद राहिल ने शबीना को घर से दूर किशनगंज और अररिया की सीमा के पास मिलने के लिए बुलाया. वहां पहले से राहिल अपनी नई प्रेमिका नाजमीन के साथ मौजूद था.

बताया जा रहा है कि शबीना के पहुंचने पर राहिल से उसे बहाने से खेत में ले गया. वहां बात करते-करते अचानक चाकू मारकर उसकी हत्‍या कर दी. इधर, शबीना के गायब होने पर उसके घरवालों को चिंता हुई. काफी तलाश करने के बाद भी जब शबीना का पता नहीं चला तो उन्‍होंने बहादुरगंज थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान ही पुलिस को अररिया सीमा के पास एक लड़की की लाश मिली. जिसकी शिनाख्‍त कराई गई तो वह शबीना निकली. पुलिस ने उसके शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए किशनगंज के एसपी कुमार आशीष ने एसआईटी का गठन कर दिया.

एसआईटी ने जांच शुरू की तो बहुत जल्‍द शबीना और राहिल के सम्‍बन्‍धों का पता चल गया. इसके बाद पुलिस ने राहिल को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो हत्‍या का खुलासा हो गया. राहिल ने पुलिस को बताया कि उसने शादी करने के बहाने शबीना को बुलाया था. शबीना वहां पहुंची तो खेत में ले जाकर हत्‍या कर दी. पुलिस ने राहिल और उसकी नई प्रेमिका नाजमीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर