लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर प्यार चढ़ा परवान ताे छत्तीसगढ़ से बिहार पहुंची गर्लफ्रेंड, प्रेमी ने दिया धोखा, लड़के के भाई, पिता और रिश्तेदार ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: April 19, 2022 17:28 IST

बिहार के किशनगंज का मामला है. पीड़िता ने प्रेमी का पिता, उसके बड़ा भाई, उसका रिश्तेदार और खुद प्रेमी को सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का आरोपी बनाया है.

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक सर्च के दौरान उसे आरिज इकबाल, बहादुरगंज निवासी से दोस्ती हुई.आरोपी युवक बहादुरगंज से छत्तीसगढ़ पहुंच गया. शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया.

पटनाः छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक लड़की के लिए फेसबुक के माध्यम से प्यार करना काल बन गया. बिहार के किशनगंज के रहने वाले प्रेमी ने प्रेम जाल में फंसाकर यहां ले आया और उसके साथ अपने घर परिवार व रिश्तेदारों संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

 

पीड़िता किसी तरह स्थानीय थाने पहुंचकर जो आरोप लगाई है, उससे पुलिस वाले भी सकते में आ गए हैं. पीड़िता ने प्रेमी का पिता, उसके बड़ा भाई, उसका रिश्तेदार और खुद प्रेमी को सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का आरोपी बनाया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना में दिए गए अपने लिखित बयान में कहा है कि फेसबुक सर्च के दौरान उसे आरिज इकबाल, बहादुरगंज निवासी से दोस्ती हुई. इसके बाद आरोपी युवक बहादुरगंज से छत्तीसगढ़ पहुंच गया. वहां उसको(पीड़िता) शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया.

इसके बाद आरोपी युवक उसे अपने साथ बहादुरगंज स्थित अपने घर ले कर पहुंचा. यहां आरोपी युवक के पिता ने लड़की से कहा कि उसे बडे़ बेटे दानिश इकबाल से शादी करनी होगी. लड़की को शादी का प्रलोभन देकर दानिश इकबाल ने भी उसके साथ मर्जी के खिलाफ शरीरिक शोषण किया. बात यहीं तक नहीं रुकी.

आरोप हैं कि आरिज इकबाल के पिता मुंतजिर आलम ने भी लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया. इसके बाद प्रेमी के एक रिश्तेदार ने भी दुष्कर्म किया. पीड़िता के द्वारा विरोध करने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. पीड़िता किसी तरह उन लोगों के चंगुल से निकलकर एसपी कार्यालय पहुंची. यहां उसने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीबिहारछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली