लाइव न्यूज़ :

किसान प्रदर्शन: हरियाणा बीकेयू प्रमुख और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज, राष्ट्रीय राजमार्ग को किया था अवरुद्ध

By भाषा | Updated: September 11, 2020 21:45 IST

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) और अन्य कृषि निकायों के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र के पिपली में एक राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया था और केंद्र सरकार द्वारा जारी तीन कृषि अध्यादेशों को कृषि विरोधी बताते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस से भिड़ गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शनकारी किसानों ने एक दमकल वाहन की खिड़की के शीशे तोड़ दिए और पुलिस पर पथराव किया। शाहबाद क्षेत्र से आ रहे किसानों को प्रदर्शन स्थल से रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया। थानेसर के सदर पुलिस थाने में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गईं।

कुरुक्षेत्रः केंद्र सरकार द्वारा जारी कृषि अध्यादेशों के खिलाफ हो रहे किसानों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ हुए संघर्ष के एक दिन बाद हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को राज्य बीकेयू प्रमुख गुरनाम सिंह चारुनी और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और निषेधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया।

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) और अन्य कृषि निकायों के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र के पिपली में एक राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया था और केंद्र सरकार द्वारा जारी तीन कृषि अध्यादेशों को कृषि विरोधी बताते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस से भिड़ गए थे।

शाहबाद क्षेत्र से आ रहे किसानों को प्रदर्शन स्थल से रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने एक दमकल वाहन की खिड़की के शीशे तोड़ दिए और पुलिस पर पथराव किया। थानेसर के सदर पुलिस थाने में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गईं।

थाना प्रभारी नरेश कुमार ने कहा, ‘‘गैरकानूनी जमावड़े, सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने और सरकारी कर्मचारियों को अपना काम करने से रोकने के लिए गुरनाम सिंह चारुनी और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’ प्राथमिकी में राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन के आरोप भी शामिल हैं।

इस बीच, शाहबाद मारकंडा पुलिस ने 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए। थाना प्रभारी देविंदर कुमार ने कहा कि प्राथमिकी में हत्या के प्रयास का आरोप भी शामिल है। कुरुक्षेत्र प्रशासन ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर किसान निकायों के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद निषेधाज्ञा लागू की थी।

हालांकि, प्रतिबंध आदेशों को धता बताते हुए बड़ी संख्या में बीकेयू और अन्य संगठनों से जुड़े किसान पिपली पहुंचे थे। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राज्य पार्टी प्रमुख कुमारी शैलजा सहित शीर्ष राज्य कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त की। 

कांग्रेस नेताओं ने कुरुक्षेत्र में किसानों संग किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में स्थित पीपली का दौरा किया और किसानों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की। इस दौरान प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा-जजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इससे पहले भारतीय किसान यूनियन और अन्य किसान संगठनों ने पीपली में राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध कर केंद्र सरकार के तीन अध्यादेशों के प्रति विरोध प्रदर्शन किया था।

किसानों का कहना है कि केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश “किसान विरोधी” हैं। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुमारी शैलजा ने अलग अलग पीपली जाकर “किसानों की आवाज को दबाने” के प्रयास की कड़ी निंदा की। उन्होंने मांग की, कि विरोध प्रदर्शन के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएं।

पुलिस ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में हरियाणा भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह समेत तीन सौ से अधिक किसानों पर मामला दर्ज किया। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि सरकार “किसान विरोधी और जनता विरोधी” फैसले ले रही है” और जब लोग इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं तब उन्हें पुलिस के डंडे के बल पर चुप कराया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणामनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह