लाइव न्यूज़ :

किरीट सोमैया ने धीरज वधावन के खिलाफ सीबीआई द्वारा सख्त कार्रवाई करने की मांग की

By भाषा | Updated: April 11, 2020 20:30 IST

 भाजपा नेता किरीट सोमैया ने डीएचएफएल के प्रवर्तकों कपिल और धीरज वधावन के खिलाफ सीबीआई द्वारा सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सोमैया ने कहा कि उन्होंने आज प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह से बात की और अनुरोध किया कि सीबीआई वधावन बंधुओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता किरीट सोमैया ने डीएचएफएल के प्रवर्तकों कपिल और धीरज वधावन के खिलाफ सीबीआई द्वारा सख्त कार्रवाई किरने की मांग की।वधावन बंधुओं एवं उनके परिवार तथा दोस्तों के पुणे जिला स्थित खंडाला से पड़ोसी सतारा जिले के महाबलेश्वर की यात्रा करने पर विवाद छिड़ गया था।

मुंबईभाजपा नेता किरीट सोमैया ने डीएचएफएल के प्रवर्तकों कपिल और धीरज वधावन के खिलाफ सीबीआई द्वारा सख्त कार्रवाई किये जाने की शनिवार को मांग की। ये दोनों व्यक्ति यस बैंक से जुड़े मामले में गैर जमानती वारंट का सामना कर रहे हैं और लॉकडाउन के दौरान यात्रा करने के कारण दोनों फिलहाल पृथक वास में हैं। सोमैया ने कहा कि उन्होंने आज प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह से बात की और अनुरोध किया कि सीबीआई वधावन बंधुओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

हाल ही में वधावन बंधुओं एवं उनके परिवार तथा दोस्तों के पुणे जिला स्थित खंडाला से पड़ोसी सतारा जिले के महाबलेश्वर की यात्रा करने पर विवाद छिड़ गया है। वधावन परिवार की यात्रा में कथित तौर पर मदद करने के लिये राज्य के गृह विभाग के प्रधान सचिव (विशेष) अमिताभ गुप्ता को अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया गया है। सोमैया ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘14 दिनों के पृथक वास की अवधि के बाद वधावन बंधु जेल जाएंगे। मैंने केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से सुबह में बात की। मैंने उनसे अनुरोध किया कि सीबीआई सख्त कार्रवाई करे।

’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बात का ध्यान रखेंगे कि वधावन बंधु सख्त कार्रवाई का सामना करें।’’ पूर्व सांसद ने यह भी जानना चाहा कि वधवान बंधुओं को छिपने में किसने मदद की, जबकि उनके खिलाफ (यस बैंक मामले में) 17 मार्च को एक गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। सीबीआई ने सतारा जिला प्रशासन को वधावन बंधुओं को रिहा नहीं करने को कहा है, जिन्हें बृहस्पतिवार को एक सरकारी पृथक वास से महाबलेश्वर में हिरासत में ले लिया गया। सोमैया ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि राकांपा प्रमुख शरद पवार के वधावन बंधुओं से करीबी संबंध हैं, हालांकि पार्टी ने इस आरोप से इंकार किया है। 

टॅग्स :मुंबईसीबीआईयस बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह