लाइव न्यूज़ :

वृद्ध किसान की नृशंस हत्या, सिर, पैर काट डाले और आंखें निकाल ली, उत्तेजित भीड़ ने तोड़फोड़ और पथराव किया

By भाषा | Updated: June 18, 2019 13:07 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि वृद्ध का शव सोमवार की शाम खेत में पड़ा मिला। उन्होंने बताया, ‘‘बीती शाम राधाकुण्ड के जंगल में एक वृद्ध का शव मिला। उसकी शिनाख्त कुंजेरा गांव निवासी हुकुम सिंह (68) के रूप में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमाथुर ने बताया, ‘‘शव की हालत देखकर लगता था कि उसकी नृशंस हत्या की गई है।’’ कुंजेरा गांव के पूर्व प्रधान मोहनी प्रसाद और मृतक के भाई हरप्रसाद का कहना है कि हुकुम सिंह का किसी से कोई विवाद नहीं था।

मथुरा जिले में गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुण्ड कस्बा निवासी एक वृद्ध किसान की नृशंस हत्या कर दी गई। उसका सिर, पैर काट डाले गए और आंखें निकाल ली गईं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि वृद्ध का शव सोमवार की शाम खेत में पड़ा मिला। उन्होंने बताया, ‘‘बीती शाम राधाकुण्ड के जंगल में एक वृद्ध का शव मिला। उसकी शिनाख्त कुंजेरा गांव निवासी हुकुम सिंह (68) के रूप में हुई।

शव पर सिर और दोनों घुटनों के ऊपर से धारदार हथियार से काटे जाने के निशान थे। आंखें निकाल ली गई थीं।’’ माथुर ने बताया, ‘‘शव की हालत देखकर लगता था कि उसकी नृशंस हत्या की गई है।’’ कुंजेरा गांव के पूर्व प्रधान मोहनी प्रसाद और मृतक के भाई हरप्रसाद का कहना है कि हुकुम सिंह का किसी से कोई विवाद नहीं था।

वह स्वयं को सिर्फ खेती-बाड़ी और पशुओं की देखभाल तक ही सीमित रखता था। किसान की हत्या की खबर फैलने पर गुस्साए लोगों ने रात करीब दस बजे राधाकुण्ड पुलिस चौकी पर पहुंच कर तोड़फोड़ और पथराव किया। उत्तेजित भीड़ को देख कर थाने से और पुलिस बल बुलवाया गया।

एसएसपी ने बताया, ‘‘कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को भी नहीं दी जा सकती। पुलिस चौकी पर बवाल करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसान के हत्यारों की तलाश जारी है।’’ 

टॅग्स :मथुराक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO