लाइव न्यूज़ :

अपनी दो बेटियों की पीट-पीटकर हत्या करने वाला दरिंदा पिता गिरफ्तार, पूछताछ में बताया पत्नी की वजह से की हत्या

By भाषा | Updated: November 30, 2019 16:25 IST

आरोपी पिता सोलंकी ने शुक्रवार सुबह अपनी पांच वर्षीय बेटी राधिका और तीन वर्षीय बेटी पूजा की सिर पर भारी वस्तु मार हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी को 14 दिनों के लिए हिरासत में भेजा गया है। एसपी ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी पिता सोलंकी फरार हो गया था। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

नोएडा कस्बा सूरजपुर में अपनी दो बच्चियों की निर्मम हत्या करने वाले दरिंदे को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाले हरीश सोलंकी ने शुक्रवार सुबह अपनी पांच वर्षीय बेटी राधिका और तीन वर्षीय बेटी पूजा की सिर पर भारी वस्तु मार हत्या कर दी थी।

एसपी ने बताया कि हत्या करने के बाद सोलंकी फरार हो गया था। वहीं पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उन्होंने बताया कि सोलंकी को आज गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान हरीश सोलंकी ने पुलिस को बताया है कि वह जाति से ठाकुर है। उसकी पत्नी सूरजपुर स्थित उसकी मकान मालकिन के शरीर की मालिश करने जाती थी। कई बार मना करने के बावजूद वह नहीं मानी। इस बात से वह काफी गुस्से में था।

उसने अपनी पत्नी से कहा कि मैं अपनी दोनों बेटियों की हत्या करके, घर से चला जाता हूं, तुम अपनी मनमर्जी चलाओ। उसने अपनी झूठी शान के लिए दोनों बेटियों की हत्या कर दी और खुद घर छोड़कर चला गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार हत्यारोपी को यहां अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?