लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या, खून से सना चाकू लेकर थाना पहुंचा, कहा- लो जी मार डाला, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2021 09:54 IST

पुलिस के अनुसार महिला शबाना (40) को पड़ोसी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे शबाना की समीर के साथ उसकी शराब पीने की लत को लेकर अकसर लड़ाई होती थी।सुबह सात बजकर 47 मिनट पर हमें पीसीआर पर हत्या के संबंध में फोन आया।समीर खून से सना चाकू लेकर मंगोलपुरी पुलिस थाना पहुंचा।

नई दिल्लीः दिल्ली के मंगोलपुरी में 45 वर्षीय व्यक्ति ने कथित रूप से चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी और खून से सना चाकू लेकर पुलिस थाना पहुंच अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

पुलिस के अनुसार महिला शबाना (40) को पड़ोसी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार शबाना की समीर के साथ उसकी शराब पीने की लत को लेकर अकसर लड़ाई होती थी।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने बताया, ‘‘सुबह सात बजकर 47 मिनट पर हमें पीसीआर पर हत्या के संबंध में फोन आया और इसी बीच समीर खून से सना चाकू लेकर मंगोलपुरी पुलिस थाना पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।’’

दंपति के 21 और 17 साल के दो बच्चे हैं। मामले में प्रत्यक्षदर्शी रही दंपति की बेटी के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और समीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंह ने बताया, ‘‘समीर ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी शराब पीने की उसकी आदत और कोई नौकरी नहीं करने की बात पर उससे झगड़ा किया करती थी। पिछले एक महीने से वह उसे घर में भी घुसने नहीं दे रही थी। इसी कारण उसने पत्नी की हत्या कर दी।’’ 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा