लाइव न्यूज़ :

खुर्जाः ट्यूशन पढ़कर लौट रही 15 साल की छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस देख भागने लगा आरोपी, पैर फिसल कर गिरने से दाहिने हाथ की कलाई की हड्डी टूटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2023 14:03 IST

उत्तर प्रदेशः गिरफ्तारी के दौरान भागने के प्रयास में फिसल कर गिर जाने से आरोपी के हाथ की हड्डी टूट गयी।

Open in App
ठळक मुद्देअधेड़ उम्र के व्यक्ति ने उससे छेड़खानी की और भाग गया।पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया।पैर फिसल कर गिरने से उसके दाहिने हाथ की कलाई की हड्डी टूट गई।

बुलंदशहरः बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ करने के अधेड़ उम्र के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के दौरान भागने के प्रयास में फिसल कर गिर जाने से आरोपी के हाथ की हड्डी टूट गयी।

खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि खुर्जा नगर थाने में मंगलवार रात करीब नौ बजे दर्ज की गई शिकायत में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि शाम साढ़े चार बजे के करीब उसकी 15 साल की पोती ट्यूशन पढ़कर आ रही थी तभी मोटरसाइकिल पर सवार एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने उससे छेड़खानी की और भाग गया।

इस घटना का पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान मुरसलीन के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पैर फिसल कर गिरने से उसके दाहिने हाथ की कलाई की हड्डी टूट गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?