19 नवंबर को लापता, 16 वर्षीय दलित लड़की से सामूहिक रेप, पुरुष मित्र सहित 10 ने किया हैवानियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2025 17:18 IST2025-11-24T17:17:50+5:302025-11-24T17:18:44+5:30

Khurda: अधिकारी ने बताया, "हमने लड़की के पुरुष मित्र सहित 10 से अधिक लोगों से पूछताछ की है, लेकिन अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है, क्योंकि उनकी संलिप्तता स्थापित नहीं हुई है।"

Khurda 16-year-old Dalit girl missing November 19 gang-raped 10 people including her male friend odisha police | 19 नवंबर को लापता, 16 वर्षीय दलित लड़की से सामूहिक रेप, पुरुष मित्र सहित 10 ने किया हैवानियत

सांकेतिक फोटो

Highlightsएक पुरुष मित्र और उसके साथियों ने उससे बलात्कार किया।कैपिटल अस्पताल में भर्ती है और हालत स्थिर बताई जा रही है। 20 नवंबर को खुर्दा जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Khurda: ओडिशा के खुर्दा जिले में 16 वर्षीय दलित लड़की को कथित तौर पर अगवा कर उससे सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नाबालिग के माता-पिता ने 19 नवंबर को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, क्योंकि वह पिछले दिन स्कूल से घर नहीं लौटी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां ने बाद में पुलिस में नयी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसके एक पुरुष मित्र और उसके साथियों ने उससे बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि लड़की यहां कैपिटल अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारी ने कहा, "उसे पहले 20 नवंबर को खुर्दा जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे कैपिटल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।"

अधिकारी ने बताया, "हमने लड़की के पुरुष मित्र सहित 10 से अधिक लोगों से पूछताछ की है, लेकिन अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है, क्योंकि उनकी संलिप्तता स्थापित नहीं हुई है।" इस बीच, विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस ने इस घटना को लेकर भाजपा नीत सरकार की आलोचना की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने ‘एक्स’ पर कहा, "सरकार को जागना चाहिए...दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।" कांग्रेस नेता पृथ्वी बल्लभ पटनायक ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत सरकार के शासन में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं, क्योंकि वह कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

Web Title: Khurda 16-year-old Dalit girl missing November 19 gang-raped 10 people including her male friend odisha police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे