लाइव न्यूज़ :

khunti Crime News: आंगन में चिकन पका रहा था सुकरा मल्लाह, चचेरे भाई लूटो ने लाठी और धारदार हथियार से हमला कर ली जान, बचाने आई पत्नी को मार डाला, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2024 18:16 IST

khunti Crime News: चचेरे भाई लूटो मल्लाह ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। लूटो ने सुकरा पर कथित तौर पर एक धारदार हथियार से भी हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देगंभीर रूप से जख्मी हो गया और दम तोड़ दिया। पत्नी उसे बचाने के लिए आगे आई तो उसने उसकी भी हत्या कर दी। लूटो को रोकने की कोशिश में सुकरा की मां और बेटा भी घायल हो गया।

khunti Crime News: झारखंड के खूंटी जिले में जमीन विवाद को लेकर एक दंपती की उनके ही परिवार के एक सदस्य ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार शाम को रनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत झोरा टोली गांव में घटी। तोरपा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि सुकरा मल्लाह अपने आंगन में चिकन पका रहा था, तभी उसके चचेरे भाई लूटो मल्लाह ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि लूटो ने सुकरा पर कथित तौर पर एक धारदार हथियार से भी हमला किया।

जिससे वह (सुकरा) गंभीर रूप से जख्मी हो गया और दम तोड़ दिया। केरकेट्टा ने कहा, "जब सुकरा की पत्नी उसे बचाने के लिए आगे आई तो उसने उसकी भी हत्या कर दी। लूटो को रोकने की कोशिश में सुकरा की मां और बेटा भी घायल हो गया।" आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को संदेह है कि यह घटना ज़मीन को लेकर पारिवारिक विवाद के चलते हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली