लाइव न्यूज़ :

काली पूजा कार्यक्रम से दोस्तों के साथ घर लौट रही नाबालिग आदिवासी लड़की से नशे में धुत तीन लोगों ने पकड़ा और बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

By भाषा | Updated: October 27, 2022 13:49 IST

त्रिपुराः अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) प्रसून त्रिपुरा ने बताया कि घटना के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उनाकोटी जिले में एक अन्य किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देनशे में धुत तीन लोगों ने उसे रास्ते में पकड़ा और बंधक बना लिया।लड़की ने बताया कि आरोपियों ने सभी लोगों के फोन छीन लिए और जाने दिया।तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अगरतलाः त्रिपुरा के खोवई जिले में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से घर लौट रही एक नाबालिग आदिवासी लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने जानकारी दी।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) प्रसून त्रिपुरा ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना उनाकोटी जिले में एक अन्य किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है।

खोवई में आदिवासी लड़की द्वारा पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार, ''वह काली पूजा कार्यक्रम से दोस्तों के साथ घर लौट रही थी, जब नशे में धुत तीन लोगों ने उसे रास्ते में पकड़ा और बंधक बना लिया।'' प्रसून ने प्राथमिकी के हवाले से कहा, ''लड़की ने बताया कि आरोपियों ने सभी लोगों के फोन छीन लिये और उन्हें जाने दिया, लेकिन उसे वहीं रोक कर रखा।

इसके बाद पुरुषों ने बारी-बारी से उसका यौन उत्पीड़न किया।'' अधिकारी ने कहा, ''तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।'' उन्होंने कहा कि लड़की का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

17 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या

बिहार के पूर्णिया जिला के धमदाहा थाना अंतर्गत बिशनपुर ड्योढ़ी के समीप 17 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इसकी जानकरी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मन्नु कुमार के रूप में की गयी है जो बिशनपुर ड्योढ़ी गांव का रहने वाला था।

धमदाहा थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात्रि हुए इस वारदात के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है। कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम जिला मुख्यालय स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में कराया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपत्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा