लाइव न्यूज़ :

खेड़ाः 16 वर्षीय किशोर ने अपने 11 वर्षीय भाई पर पत्थर से हमला कर हत्या की, शव को कुएं में फेंका, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2022 18:44 IST

प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि परिवार पड़ोसी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का रहने वाला है और गांव के बाहरी इलाके में एक खेत में मजदूर के रूप में काम करने के लिए गोबलेज आया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।खेड़ा पुलिस के उप-निरीक्षक एस पी प्रजापति ने बताया कि घटना गोबलेज गांव में हुई थी।23 मई को जब दोनों भाई बारी-बारी से मोबाइल पर गेम खेल रहे थे।

अहमदाबादःगुजरात के खेड़ा जिले में ऑनलाइन गेम खेलने के लिए मोबाइल फोन साझा करने को लेकर हुए झगड़े के बाद 16 वर्षीय किशोर ने अपने छोटे भाई पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

 

 

खेड़ा पुलिस के उप-निरीक्षक एस पी प्रजापति ने बताया कि घटना गोबलेज गांव में हुई थी। नाबालिग आरोपी को बुधवार को हिरासत में लिया गया। प्रजापति के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि परिवार पड़ोसी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का रहने वाला है और गांव के बाहरी इलाके में एक खेत में मजदूर के रूप में काम करने के लिए गोबलेज आया था।

उन्होंने बताया, ‘‘23 मई को जब दोनों भाई बारी-बारी से मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। उसी दौरान आरोपी ने अपने 11 वर्षीय भाई के साथ झगड़ा शुरू कर दिया क्योंकि उसने अपनी बारी आने पर मोबाइल बड़े भाई को देने से मना कर दिया। किशोर ने गुस्से में अपने छोटे भाई के सिर पर एक बड़े पत्थर से हमला कर दिया।''

उन्होंने बताया कि जब वह (छोटा भाई) बेहोश हो गया तो किशोर ने तार की मदद से उसके शरीर को पत्थर से बांधा और एकांत देखकर उसे कुएं में फेंक दिया। उसके बाद, अपने माता-पिता को बताए बिना आरोपी नाबालिग एक बस में चढ़ गया और अपने गृहनगर राजस्थान चला गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘जब देर शाम तक माता-पिता को दोनों बेटे घर पर नहीं मिले तो उन्होंने अपने गृहनगर में पूछताछ की और अपने बड़े बेटे के ठिकाने के बारे में पता लगाया। जब वह उसे वापस लाए और छोटे भाई के बारे में पूछा, तो आरोपी ने उन्हें बताया कि झगड़े के बाद उसने भाई की हत्या कर दी थी।'' प्रजापति ने बताया कि बुधवार को परिवार से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा