लाइव न्यूज़ :

45 वर्षीय महिला से बलात्कार करने में नाकाम, दो लोगों ने गले में कपड़ा डालकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2021 07:35 IST

महिला से बलात्कार करने का प्रयास किया और प्रयास में असफल होने पर घटना की जानकारी वह अन्य किसी को न बता सके, इसलिए कपड़ा उसके गले में कसकर बांधकर उसकी हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देग्राम चमाटी फाटे के पास एक बगीचे में शनिवार को इस महिला के शव मिला था। मोहन एवं जयपाल लोहार को उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।मोटरसाइकिल पर बिठाकर चमाटी फाटे पर लेकर गये थे।

खंडवाः मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में 45 वर्षीय एक महिला से कथित रूप से बलात्कार करने में नाकाम होने पर दो लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने के तीन दिन बाद मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

छैगांव माखन पुलिस थाना प्रभारी राधेश्याम मालवीय ने बताया कि इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग पर खंडवा से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम चमाटी फाटे के पास एक बगीचे में शनिवार को इस महिला के शव मिला था। उन्होंने कहा कि जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों मोहन एवं जयपाल लोहार को उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

मालवीय ने बताया कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले इस महिला से चार बैल 47,500 रुपये में खरीदे थे, जिसके बाकी रहे रुपये देने के बहाने वे उसे शनिवार को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर चमाटी फाटे पर लेकर गये थे।

उन्होंने कहा कि कड़ी पूछताछ करने पर मोहन ने स्वीकार किया कि जयपाल को निगरानी में खड़ा कर उसने इस महिला से बलात्कार करने का प्रयास किया और प्रयास में असफल होने पर घटना की जानकारी वह अन्य किसी को न बता सके, इसलिए कपड़ा उसके गले में कसकर बांधकर उसकी हत्या कर दी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा