लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: सिरसा जिले के 6 अलग-अलग जगहों पर लिखे गए है खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, ब्राह्मणों को पंजाब-हरियाणा छोड़ने की दी गई है धमकी

By आजाद खान | Updated: December 8, 2022 17:35 IST

वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी गुरपतवंत सिंह पन्नू और अज्ञात के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के हिसार में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए है। ये नारे 6 अलग-अलग जगहों पर लिखे गए है और इसका एक वीडियो भी सामने आया है। यही नहीं वीडियो में खालिस्तान संबधी आस्ट्रेलिया 29 जनवरी को वोटिंग होने की बात भी कही गई है।

चंड़ीगढ़:हरियाणा के सिरसा जिले में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए है। ये नारे सिरसा जिले के डबवाली के एक दीवार पर लिखी गई है। यही नहीं नारे में ब्राह्मणों को भी चेतावनी दी गई है और उन्हें पंजाब-हरियाणा छोड़ने की धमकी दी गई है। 

इन नारों को छह अलग-अलग जगहों पर लिखा गया है। ऐसे में इस बात की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दीवार से नारे को मिटा दिया है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना घटी है, इससे पहले भी ऐसी घटना घट चुकी है। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि सिरसा जिले के छह अलग-अलग जगहों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे है। इन नारों में ब्राह्मणों को पंजाब-हरियाणा छोड़ने की भी धमकी दी गई है। यही नहीं इन लोगों को 1984 के सिख दंगों का जिम्मेदार भी ठहराया गया है और उन्हें पंजाब और हरियाणा छोड़ने की धमकी दी गई है। 

मामले में बोलते हुए पुलिस ने कहा है कि इन नारों को 6 या 7 दिसंबर की रात को लिखा गया है और इसका एक वीडियो भी बनाया गया है। वीडियो को गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा जारी किया गया है जिसमें यह दावा किया गया है कि हिरयाणा पंजाब का ही एक हिस्सा है। पन्नू ने वीडियो में 29 जनवरी को वोटिंग भी करवाने की बात कही है। 

इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आए है

यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटनाएं हुई है। इससे पहले खालिस्तानी समर्थकों ने रेल की पटरी उखाड़ दी थी। आपको बता दें कि बहुत पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा यह दावा किया गया था उसने हिसार जिले के बरवाला के खेदड़ पावर प्लांट के पास की रेल पटरी उखाड़ दी गई थी। 

जारी वीडियो में 14 जुलाई 2022 की तारीख दी हुई थी, ऐसे में बाद में रेल की पटरी की मरम्मत की गई थी। वहीं इससे पहले पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब रोड पर स्थित बीडीपीओ के ऑफिस पर भी खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए थे।  

टॅग्स :क्राइमहरियाणापंजाबPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?