लाइव न्यूज़ :

धारदार हथियार से वारकर मारा और ड्रम में नमक डालकर पति को डाला, मकान मालिक के बेटे जितेंद्र के साथ तीन बच्चे को लेकर पत्नी सुनीता फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2025 10:17 IST

Khairthal-Tijara: पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता, उसके तीन बच्चे और मकान मालिक का बेटा जितेंद्र शनिवार से लापता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपड़ोसियों द्वारा दुर्गंध आने की शिकायत किये जाने के बाद शव की खोज की गई जो घर की छत पर ड्रम में मिला।सूरज पिछले डेढ़ महीने से छत पर किराये के कमरे में रह रहा था और ईंट भट्टे पर काम करता था।सूरज शराब का आदी था और अक्सर जितेंद्र के साथ शराब पीता था।

Khairthal-Tijara:राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक व्यक्ति का शव एक घर की छत पर ड्रम में मिला है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निवासी हंसराम उर्फ सूरज के रूप में हुई है जो अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किशनगढ़बास की आदर्श कॉलोनी में रहता था। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों द्वारा दुर्गंध आने की शिकायत किये जाने के बाद शव की खोज की गई जो घर की छत पर ड्रम में मिला।

निर्वाण के अनुसार सूरज पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा, ‘‘शव को जल्दी सड़ने के लिए उस पर नमक डाला गया था।’’ उन्होंने बताया कि सूरज पिछले डेढ़ महीने से छत पर किराये के कमरे में रह रहा था और एक ईंट भट्टे पर काम करता था। पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता, उसके तीन बच्चे और मकान मालिक का बेटा जितेंद्र शनिवार से लापता हैं।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया , ‘‘सूरज शराब का आदी था और अक्सर जितेंद्र के साथ शराब पीता था। शनिवार शाम से जितेंद्र और हंसराम दोनों के परिवार का कोई पता नहीं चल पाया है।’’ पुलिस ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याPoliceराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?