लाइव न्यूज़ :

खगड़िया में नवविवाहिता के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बना किया वायरल 

By एस पी सिन्हा | Updated: December 31, 2020 18:44 IST

बिहार में खगड़िया जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया. दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देसभी पांच लड़कों को न सिर्फ पहचान लिया बल्कि दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया.समाज को शर्मसार करने वाली इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.पीड़ित लडकी की मां के बयान पर बहादुरपुर थाना में दुष्कर्म करने वाले सभी पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पटनाः बिहार में एकबार फिर महिलाओं के साथ दरिंदगी की घटना सामने आने लगी है. पिछले दिनों जहां रोहतास में एक नाबालिग युवती के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था तो वहीं अब खगड़िया जिले में एक नवविवाहिता के साथ पांच लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म का घिनौना काम किया है.

इतना ही नहीं इस घिनौने काम का वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यह पूरा मामला खगड़िया जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र का है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद गांव वालों ने इस घटना में शामिल सभी पांच लड़कों को न सिर्फ पहचान लिया बल्कि दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया.

दोनों को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बहादुरपुर पुलिस के हवाले कर दिया

फिर दोनों को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बहादुरपुर पुलिस के हवाले कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि जिस युवक ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल किया है, उसके तीन साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. जबकि समाज को शर्मसार करने वाली इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.

वहीं पीड़ित लडकी की मां के बयान पर बहादुरपुर थाना में दुष्कर्म करने वाले सभी पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि जब उनकी बेटी शौच करने के लिए निकली उसी समय पांचों युवकों ने नवविवाहिता साथ न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म किया बल्कि उसका वीडियो भी बना लिया.

किसी से शिकायत की तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा

यही नहीं, आरोपियों ने नवविवाहिता को धमकी भी दी कि यदि किसी से शिकायत की तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा. इसी वजह से युवती ने अपने घर पर इस घटना के बारे में किसी से कोई जिक्र नहीं किया, लेकिन जब सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो वायरल हुआ, तब जाकर मामला खुला.

खगडिया एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उन्‍हें इस घटना की जानकारी मिली है. इसके बाद उन्‍होंने सदर डीएसपी आलोक रंजन को घटना स्थल पर भेजा और नवविवाहिता के परिवार वालों से पूछताछ की. फिलहाल दो आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं, जबकि तीन लोगों की तलाश जारी है. एसपी ने बताया कि डीएसपी को निर्देश दिया गया है कि अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनारेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई