लाइव न्यूज़ :

बेटी दर्द से कराहती रही और मां बेबस रही, सचिन कुमार बांध के पास के पास बुलाया और पहले से मौजूद प्रिंस, बादल, राजीव और पांडव ने बारी-बारी से किया सामूहिक दुष्कर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: September 16, 2025 17:29 IST

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया है कि उसकी की बेटी को सचिन कुमार नाम के एक युवक ने बातचीत करने के लिए बुलाया। इसके बाद उसे गांव के एक बांध के पास ले गया।

Open in App
ठळक मुद्देपहले से ही प्रिंस कुमार, बादल कुमार, राजीव कुमार और पांडव कुमार मौजूद था। अगले दिन सुबह जख्मी हालत में बेटी घर लौटी।घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई।

खगड़ियाः बिहार में खगड़िया जिले के परबत्ता थाना इलाके में एक लड़की के साथ पांच लड़कों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है। घटना 12 सितंबर को हुई थी, जिसमें गांव में बांध के पास अंधेरे में पांच लड़कों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया था। लेकिन, अब जाकर मामले को उजागर होने पर पुलिस ने भी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया है कि उसकी की बेटी को सचिन कुमार नाम के एक युवक ने बातचीत करने के लिए बुलाया। इसके बाद उसे गांव के एक बांध के पास ले गया।

वहां पर पहले से ही प्रिंस कुमार, बादल कुमार, राजीव कुमार और पांडव कुमार मौजूद था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के साथ पांचों दरिंदों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद रातभर लड़की के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। अगले दिन सुबह जख्मी हालत में बेटी घर लौटी।

उसे देखते ही घरवालों के रोंगटे खड़े हो गए। लेकिन, लोक लाज के कारण परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। बेटी दर्द से कराहती रही और मां बेबस बनी रही। लेकिन आखिर में किसी तरह मां ने हिम्मत दिखाई और थाने में शिकायत दर्ज कराई।

दूसरी तरफ पुलिस को जैसे ही इस वारदात की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन ही अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन शुरू कर दी। हालांकि खबर लिखे जाने तक पांचों आरोपियों में से एक भी पुलिस के हत्थे नही चढा है। पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली