लाइव न्यूज़ :

Prayagraj Murder: खागलपुर में सामूहिक मर्डर, खून से सने मिले पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियां के शव, जानें मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2022 11:16 IST

Prayagraj Murder: मृतकों में 42 वर्षीय राहुल, 38 वर्षीय प्रीति और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड घटनास्थल पर पहुंच गया है और पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर जाकर छानबीन कर रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देपड़ोसियों में से एक ने पहली बार शव देखा और घर के मालिक को सूचित किया।नवाबगंज थानाक्षेत्र के खागलपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई।सोते समय पत्नी और तीन बच्चों का गला बेड पर काटा गया था।

Prayagraj Murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में गंगापार नवाबगंज थानाक्षेत्र स्थित खागलपुर गांव में शुक्रवार रात एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद कहा कि राहुल तिवारी (42) के रूप में पहचाने गए पति का शव फर्श पर पड़ा मिला।

पत्नी प्रीति (38) और उनके तीन बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे। मारा गया व्यक्ति घरेलू पशुओं की बिक्री और खरीद का कारोबार करने वाला व्यापारी था। पुलिस को शक है कि सोते समय पत्नी और तीन बच्चों का गला बेड पर काटा गया था। हत्या के पीछे का कारण अभी भी अज्ञात था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम मामले की पूरी तरह से जांच कर रहे हैं और पड़ोसियों और ग्रामीणों से अधिक विवरण संकलित करने के लिए बात कर रहे हैं," उन्होंने कहा, "स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पड़ोसियों में से एक ने पहली बार शव देखा और घर के मालिक को सूचित किया।"

उन्होंने बताया कि मृतकों में पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक (गंगापार) अभिषेक अग्रवाल के मुताबिक, शुक्रवार रात नवाबगंज थानाक्षेत्र के खागलपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई।

मृतकों में 42 वर्षीय राहुल, 38 वर्षीय प्रीति और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड घटनास्थल पर पहुंच गया है और पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर जाकर छानबीन कर रहे हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशप्रयागराजयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा