लाइव न्यूज़ :

केरलः ऑटो रिक्शा में किया अगवा, फिर की हत्या, शव को कंधे पर लाद पुलिस स्टेशन के बाहर फेंक दिया

By अनिल शर्मा | Updated: January 19, 2022 09:38 IST

पुलिस ने बताया कि कोट्टायम आने के बाद जोस अपने गैंग को पुनर्गठित करना चाहता था। बाबू के इलाके में सक्रिय आपराधिक गैंग की जानकारी जुटाने के संदेह में मारे जाने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में एक युवक की हत्या कर शव को पुलिस स्टेशन के बाहर फेंक दियाशव की पहचान शान बाबू के रूप में हुई है जिसके लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में की गई थीपुलिस ने 40 वर्षीय जोमोन के जोस को गिरफ्तार किया है जो कुख्यात अपराधी है

कोट्टायमः केरल के कोट्टायम में एक कुख्यात अपराधी ने 19 वर्षीय युवक की हत्या कर उसका शव कंधे पर लादकर सोमवार तड़के पुलिस स्टेशन के बाहर फेंक दिया। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 40 वर्षीय जोमोन के जोस को शान बाबू के कथित अपहरण एवं हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह पुलिस की कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल है। पुलिस के मुताबिक, हत्या से पहले बाबू को काफी प्रताड़ित किया गया था। उसका शव कोट्टायम पूर्व पुलिस स्टेशन के बाहर फेंकने के बाद जोस ने भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब रही। गिरफ्तारी के समय जोस ने नशीली दवा ले रखी थी।

पुलिस ने बताया कि बाबू को फौरन पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाबू की मां ने कहा कि उसने रविवार की रात को ही पुलिस से शिकायत की थी कि जोस उसके बेटे को कथित तौर पर एक ऑटोरिक्शा में अगवा कर ले गया है। उसने आरोप लगाया कि अपहरण का ब्योरा देने के बावजूद पुलिस कार्रवाई करने में नाकाम रही। वहीं, पुलिस ने कहा कि जोस के खिलाफ कुछ महीने पहले केरल गैर-सामाजिक गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (कापा) लगाया गया था। इसके तहत उसका कोट्टायम जिले की सीमा में प्रवेश करना वर्जित था।

पुलिस ने बताया कि कोट्टायम आने के बाद जोस अपने गैंग को पुनर्गठित करना चाहता था। बाबू के इलाके में सक्रिय आपराधिक गैंग की जानकारी जुटाने के संदेह में मारे जाने की आशंका है। केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वीडी सथीसन ने घटना की निंदा की। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री पी विजयन के नेतृत्व वाले गृह विभाग की नाकामी का एक और सबूत करार दिया। साथ ही कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नहीं सुधरी तो विपक्ष मुख्यमंत्री पर गृह विभाग की कमान छोड़ने का दबाव बनाने को मजबूर हो जाएगा। 

टॅग्स :केरलक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा