लाइव न्यूज़ :

14 साल में महिला ने अपने ही परिवार के 6 लोगों को मार डाला, ऐसे खुला रहस्यमयी मौतों का राज!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2019 13:24 IST

पुलिस ने 2002 से 2016 के बीच मृतकों के पार्थिव शरीर को कब्र से निकाला और जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम जॉली थॉमस है।

Open in App
ठळक मुद्देपति रॉय थॉमस की भी साल 2011 में रहस्यमय परिस्थियों में मौत हो गई थी।सबसे पहले जॉली थॉमस की सास अनम्मा थॉमस की 2002 में मौत हुई थी।

केरल के एक परिवार के सदस्यों की रहिस्यमई मौत के सिलसिले का खुलासा हो सकता है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी परिवार की ही एक महिला है। इस महिला पर आरोप है कि इसने पिछले 14 साल के सायनाइड युक्त जहरीला खाना खिलाकर 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने 2002 से 2016 के बीच मृतकों के पार्थिव शरीर को कब्र से निकाला और जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम जॉली थॉमस है। उसके पति रॉय थॉमस की भी साल 2011 में रहस्यमय परिस्थियों में मौत हो गई थी।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कोझिकोड के एसपी केजी सिमोन के बताया, 'हमने जॉली थॉमस, उसके दोस्त एम मैथ्यू और एक ज्वैलरी वर्कर प्राजू कुमार को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने ही महिला को साइयनाइड उपलब्ध करवाया था।' एसपी ने बताया कि दो महीने लंबी जांच पड़ताल के बाद इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सबसे पहले जॉली थॉमस की सास अनम्मा थॉमस की 2002 में मौत हुई थी। इसके बाद उसके ससुर टॉम थॉमस 2008 में रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। इसके बाद जॉली के पति रॉय की 2011 में मौत हुई थी। 2014 में अंकल और दो साल बाद एक रिलेटिव महिला और उसके एक साल के बच्चे की मौत हो गई थी। 

इन सभी की मौत खाना खाने के बाद हुई थी। इसके अलावा सभी मौत के समय जॉली थॉमस मौजूद थी। पुलिस ने इन्हीं कड़ियों को जोड़ा और जॉली थॉमस पर शक की सुई पहुंच गई। पुलिस को शक है कि पारिवारिक जायदाद के लालच और विवाहेत्तर संबंधों की वजह से परिवार वालों को मारने की बात सामने आ रही है।

टॉम थॉमस के दूसरे बेटे की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की और जॉली और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। हालांकि उनके खिलाफ मुकदमा सिर्फ 2016 के मामले दर्ज किया गया है क्योंकि उसी के फोरेंसिक साक्ष्य उपलब्ध हैं।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO