लाइव न्यूज़ :

केरल: नग्न होकर पूजा करने के लिए महिला को किया मजबूर, पति समेत 2 दोस्त गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: September 18, 2024 15:30 IST

कोझिकोड: महिला के पति को पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर उत्तरी केरल जिले के थमारस्सेरी में गिरफ्तार कर लिया।

Open in App

कोझिकोड: केरल के कोझिकोड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे नग्न होकर पूजा करने के लिए दबाव बनाया है। यह सनसनीखेज मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर उन्होंने पति और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने आरोप लगाया है कि उसे अपने पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने के लिए नग्न होकर अनुष्ठान करने के लिए मजबूर किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पीड़िता के पति वी शमीर और उसके दोस्त पी के प्रकाशन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह अपनी तीन बेटियों के साथ एक साल से अधिक समय से अपने पति से अलग रह रही थी। शमीर अक्सर परिवार से मिलने आता था और पीड़िता के साथ मारपीट करता था। वे आर्थिक रूप से दयनीय स्थिति में रह रहे थे, उनके पास पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराने के लिए पैसे नहीं थे।

फोन पर मिली शिकायत के बाद थामारसेरी पुलिस स्टेशन की एक महिला पुलिसकर्मी को उसके घर भेजा गया। पीड़िता के बयान के अनुसार, उसके पति के दोस्त प्रकाशन ने उसकी दयनीय स्थिति का फायदा उठाते हुए, फोन पर संदेशों के जरिए उससे संपर्क किया और खुद को पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने वाला स्थानीय पुजारी बताया। इसके बाद उसने उसे नग्न होकर पूजा करने के लिए मजबूर किया। 

महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके पति ने उसे ऐसा करने के लिए मजबूर किया, जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। आरोपियों को यहां एक अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया।

टॅग्स :केरलमहिलाPoliceक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली