लाइव न्यूज़ :

बर्थडे सेलिब्रेश्न पर केक के बजाय तरबूज के काटने पर स्कूल टीचरों ने जताई सख्त नाराजगी, स्टाफ रूम में अकेले बुलाकर कर स्टूडेंट की खूब पिटाई, मामला दर्ज

By आजाद खान | Updated: March 20, 2022 14:48 IST

मामले में स्कूल का कहना है कि ये आरोप सिरे से गलत है और इसे केवल स्कूल की छवि को खराब करने के लिए किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक छात्र को स्कूल में बर्थडे सेलिब्रेट करना भारी पड़ गया है। स्कूल में बर्थडे सेलिब्रेट करने से नाराज टीचरों ने छात्र की पिटाई कर दी है।यह घटना केरल के पलक्कड़ो के एक निजी स्कूल में घटी है।

पलक्कड़ो:केरल के पलक्कड़ो में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां के एक निजी स्कूल में जन्मदिन मनाने पर एक छात्र की पिटाई की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, छात्र के अपने जन्मदिन पर स्कूल में तरबूज काटने से नाराज टीचरों ने उसकी पिटाई कर दी जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में छात्र को कुछ चोटें भी आई है जिसका इलाज इलाके के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस घटना को स्कूल सिरे से नकार रहा है और इसे बाहरी लोगों की शाजिश बता रहा है। 

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना केरल के पलक्कड़ो के एक निजी स्कूल में घटी है। बताया जा रहा है कि निजी स्कूल में पढ़ने वाले श्रेयस ने यह फैसला किया था कि वह अपना जन्मदिन अपने स्कूल में ही मनाएगा। इसके लिए उसने अपने दोस्तों को भी दावत दी और सभी को इंवाइट किया था। वह इस जन्मदिन को खास बनाना चाहता था इसलिए वह केक के बजाय तरबूज को बर्थडे सेलिब्रेश्न पर इस्तेमाल करना चाहता था। इसके लिए योजना बनाई गई और केक के बजाय तरबूज को जन्मदिन पर काटा गया। स्कूल में तरबूज को काटकर बर्थडे सेलिब्रेश्न की बात टीचरों को नहीं भाी थी और वे इसके खिलाफ थे। 

स्टाफ रूम में टीचरों ने की छात्र की पिटाई

जानकारी के अनुसार, बर्थडे सेलिब्रेश्न से नाराज टीचरों ने श्रेयस को स्टाफ रूम में बुलाया और कथित तौर पर उसकी खूब पिटाई की जिसके बाद उसे गंभीर चोटें आई थी। इस घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वहीं स्कूल के अधिकारियों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और इसे बाहरी लोगों द्वारा स्कूल की छवि को खराब करने की बात कही है। हालांकि इस मामले में टीचरों पर केस दर्ज कर लिया गया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीकेरलSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर