लाइव न्यूज़ :

स्कूल बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान हो, राहुल गांधी बोले- मिहिर अहमद की दुखद मौत दिल दहला देने वाली, ये जीवन नष्ट कर देती है...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2025 07:04 IST

केरल के एक स्कूल में प्रताड़ना के कारण आत्महत्या करने वाले मिहिर अहमद की दुखद मौत दिल दहला देने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देकार्रवाई करने में विफल रहने वाले उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।प्रताड़ना नुकसानदेह है; यह जीवन को नष्ट कर देती है।दया, प्रेम, सहानुभूति और बोलने के साहस की सीख देनी चाहिए।

नई दिल्लीः लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि केरल के एक स्कूल में परेशान किये जाने के कारण एक छात्र के कथित तौर पर आत्महत्या कर लेने की दुखद घटना दिल दहला देने वाली है। उन्होंने कहा कि इसके लिए (प्रताड़ित करने वालों और कार्रवाई करने में विफल रहने वालों) जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने शुक्रवार को सामान्य शिक्षा निदेशक (डीजीई) को 15 जनवरी को छात्र की कथित आत्महत्या के मामले में व्यापक जांच करने का निर्देश दिया, जिसके बारे में उसके परिवार का दावा है कि कोच्चि के निकट उसके स्कूल में रैगिंग के कारण छात्र ने जान दे दी। गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘केरल के एक स्कूल में प्रताड़ना के कारण आत्महत्या करने वाले मिहिर अहमद की दुखद मौत दिल दहला देने वाली है।

उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘किसी भी बच्चे को उस सब का सामना नहीं करना चाहिए जो मिहिर ने झेला। स्कूलों को बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान होना चाहिए, फिर भी उसे लगातार यातनाएं सहनी पड़ीं। जो लोग इसके लिए जिम्मेदार है प्रताड़ित करने वाले और कार्रवाई करने में विफल रहने वाले उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।’’

गांधी ने कहा, ‘‘प्रताड़ना नुकसानदेह है; यह जीवन को नष्ट कर देती है। माता-पिता को दया, प्रेम, सहानुभूति और बोलने के साहस की सीख देनी चाहिए। अगर आपका बच्चा कहता है कि उसे धमकाया जा रहा है, तो उस पर विश्वास करें और अगर वह खुद धमका रहा है, तो हस्तक्षेप करें।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराहुल गांधीकेरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली